Video: अब तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी की मां को गाली, बिहार BJP ने शेयर किया वीडियो
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Sep 2025 9:12 AM

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के अंतिम दिन महुआ की सभा में विवाद खड़ा हो गया. भाषण के दौरान समर्थकों की नारेबाजी में पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने का वीडियो सामने आया, जिस पर बीजेपी नेताओं ने कड़ा हमला बोला, जबकि आरजेडी ने इसे साजिश बताया.
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज हो गई है. शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के अंतिम दिन महुआ की सभा में नया विवाद खड़ा हो गया. जनसभा के दौरान कुछ आरजेडी समर्थकों ने बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाए और इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया. यह पूरा वाकया उस समय हुआ, जब तेजस्वी यादव मंच से भाषण दे रहे थे. बिहार भाजपा ने वीडियो शेयर कर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
बीजेपी का पलटवार
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा- “तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उनके मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गई. यह दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र का घोर अपमान है. क्या यही विपक्ष की राजनीति है? बिहार की जनता इस गंदी राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब देगी.”
वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इसे तेजस्वी और आरजेडी की “संस्कारहीन राजनीति” बताते हुए कहा कि बिहार की जनता अपमान का बदला देगी. उन्होंने लिखा- “अब पानी सर से ऊपर गुजर चुका है. 14 करोड़ बिहारियों की भावनाओं पर चोट करना बहुत महंगा पड़ेगा.”
आरजेडी की सफाई
इधर, महुआ के विधायक मुकेश रौशन ने इस पूरे प्रकरण को “साजिश” बताया. उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो एडिटेड है. “मेरे फेसबुक पेज पर तेजस्वी यादव का पूरा भाषण उपलब्ध है. उसमें कहीं भी गाली-गलौज नहीं है. विरोधियों ने ऑडियो को तोड़-मरोड़ कर बदनाम करने की कोशिश की है.”
पहले भी उठा था विवाद
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी दरभंगा में इसी तरह का मामला सामने आया था. उस वक्त मंच से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद बीजेपी ने बिहार बंद का आह्वान किया था.
भीड़ की जिद और तेजस्वी की मुश्किल
महुआ पहुंचने से पहले तेजस्वी का बरडीहा में भी कार्यक्रम था. वहां मंच तैयार था, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि तेजस्वी बस की छत से ही संबोधन करने की तैयारी में थे. समर्थक मानने को तैयार नहीं हुए और मंच पर बुलाने की जिद करने लगे. लगभग 15 मिनट की खींचतान के बाद तेजस्वी बस से उतरे और मंच पर पहुंचे. वहां उन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे भी लगाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए