Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, 300 समर्थकों के साथ डॉ. अजीत यादव ने थामा बीजेपी का हाथ

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jun 2025 9:47 PM

विज्ञापन

डॉ. अजीत यादव

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहानाबाद के राजद नेता डॉ. अजीत यादव करीब 300 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. पटना में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजद में उन्हें और उनके पिता को कभी उचित सम्मान नहीं मिला.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव सामने आया है. जहानाबाद जिले के वरिष्ठ और प्रभावशाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता डॉ. अजीत यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. उन्होंने पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में लगभग 300 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

आरजेडी से मोहभंग क्यों?

डॉ. अजीत यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने वर्षों तक राजद के लिए काम किया मगर पार्टी ने उन्हें कभी उचित मान-सम्मान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि उनके पिता सुरेश यादव भी राजद के समर्पित कार्यकर्ता थे, लेकिन पार्टी में उन्हें भी उनकी मेहनत का प्रतिफल नहीं मिला. डॉ. यादव ने कहा, “जब मेरे पिता को कुछ नहीं मिला तो मेरे लिए भी पार्टी में कोई भविष्य नहीं दिखा. भाजपा ने मुझे और मेरे समर्थकों को सम्मान के साथ आमंत्रित किया, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया.”

पटना में ही क्यों हुआ आयोजन?

अजीत यादव ने यह भी कहा कि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पहले जहानाबाद में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना था, लेकिन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद उर्फ कक्कू जी के आकस्मिक निधन के कारण आयोजन पटना में करना पड़ा.

कौन हैं डॉ. अजीत यादव?

डॉ. अजीत यादव न केवल आरजेडी के वरिष्ठ नेता रहे हैं, बल्कि वे जहानाबाद जिले में एक सफल उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं. उनकी गिनती स्थानीय राजनीति के मजबूत चेहरों में होती रही है. युवाओं में उनकी खास पकड़ रही है. उन्होंने वर्षों तक पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में काम किया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीजेपी में शामिल हो रहे हैं कई दिग्गज

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. हाल के दिनों में बीजेपी में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. इनमें राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव, जदयू से नाता तोड़ चुके संजय सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा पंचायत स्तर से लेकर जिला इकाइयों तक के कई राजद और कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा का हाथ थामा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन