बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बीजेपी के गढ़ में देंगे चुनौती

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे. प्रभात खबर से बातचीत में जन सुराज के एक नेता ने बताया कि इसका ऐलान 5 जुलाई को होगा. राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नितिन नवीन ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से यह मुकाबला अब दिलचस्प बन जाएगा.

विज्ञापन

Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक इसका आधिकारिक ऐलान 5 जुलाई को एक प्रेस कांफ्रेंस में किया जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस सीट पर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. अभी नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य हैं. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी और परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले महीने ही दे दिए थे चुनाव लड़ने के संकेत

प्रशांत किशोर ने पिछले महीने ही यह इशारा कर दिया था कि अगर उनकी पार्टी जन सुराज उन्हें उम्मीदवार बनाती है, तो वह चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे. तब पीके ने कहा था कि अगर उनके खुद मैदान में उतरने से बीजेपी का यह सबसे मजबूत किला टूट सकता है, तो वह इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि बांकीपुर सीट पिछले 40 से 45 सालों से बीजेपी का एक अटूट गढ़ रही है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली बड़ी परीक्षा- पीके

प्रशांत किशोर ने कहा था कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और बिहार की नई एनडीए सरकार के कामकाज की पहली सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा साबित होने वाला है. बीजेपी ने भी तक इस सीट के लिए अपने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. यह सीट बीजेपी का पारंपरिक गढ़ रही है, इसलिए इसे जीतना पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का बड़ा सवाल बन चुका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पिछले चुनाव के आंकड़ें

पिछले चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के नितिन नवीन को कुल 98299 वोट मिले थे. उनका मतदान का प्रतिशत 62.66 था. आरजेडी की रेखा कुमारी 46363 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं. जन सुराज पार्टी की तरफ से वंदना कुमारी मैदान में थीं, जिन्हें केवल 7717 वोट ही मिल पाए थे. इनके अलावा नोटा के पक्ष में 1464 वोट पड़े थे,

आम आदमी पार्टी के पंकज कुमार को 790 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार रवि कुमार को 666 वोट मिले थे. बाकी बचे अन्य 7 उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 1586 वोट हासिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20000 घूस लेते गिरफ्तार, पटना के गर्दनीबाग में SVU का एक्शन

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन