Bihar Crime: पशु तस्करी के मामले में फरार आरोपित के घर पहुंची यूपी पुलिस, कैमूर में की छापेमारी

Updated at : 03 Jul 2025 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News

कैमूर में छापेमारी

Bihar Crime: बिहार के कैमूर जिले में उस वक्त अफरा तफर मच गयी, जब यूपी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. हालांकि आरोपी को पुलिस आने की भनक लग गयी थी और आराम से फरार हो गया.

विज्ञापन

Bihar Crime: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. पशु तस्करी के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे एक आरोपित को पकड़ने के लिए कैमूर स्थित उसके घर यूपी पुलिस पहुंची. लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो चुका था. फरार आरोपित निरंजनपुर गांव निवासी रामदुलार यादव का पुत्र भगवान यादव बताया जाता है. उसे पकड़ने के लिए यूपी के सोनभद्र से पुलिस उसके घर पहुंची थी.

यूपी पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के थाने में भगवान यादव पर पशु तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है. वहीं, इस संबंध में सोनभद्र से आये पुलिस के जवानों ने बताया कि भगवान यादव काफी दिनों से फरार चल रहा है. इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. लेकिन, वह अब तक पुलिस के पकड़ में नहीं आया है. फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध कुर्की-जब्ती के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

खबर-2: 80 लीटर विदेशी शराब जब्त, आरोपी फरार

बेतिया पुलिस ने दक्षिण तेल्हुआ साह टोला के समीप अवस्थित लालजी साह के आम बगीचा से अस्सी लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. वहीं पुलिस को आता देख धंधेबाज शराब छोड़ फरार हो गया. नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की धंधेबाज शराब की खेप लेकर आम के बगीचे में लाकर रखे हैं, वहां से कहीं ले जाने के फिराक में है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देख धंधेबाज शराब छोड़कर फरार हो गया.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में भी दिखेगा बारिश का कहर, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया चेतावनी अलर्ट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन