ePaper

Monalisa की तारीफ में पति विक्रांत ने बोला 'ये जवानी है दीवानी' का रोमांटिक डायलॉग, तो शरमा गईं एक्ट्रेस

Updated at : 07 May 2020 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Monalisa की तारीफ में पति विक्रांत ने बोला 'ये जवानी है दीवानी' का रोमांटिक डायलॉग, तो शरमा गईं एक्ट्रेस

Monalisa ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में विक्रांत फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर का एक फेमस डायलॉग बोलते बोलते हुए दिख रहे हैं.

विज्ञापन

Monalisa New TikTok Video: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है. जिसके बाद लोगों का बाहर निकलना बंद हो चुका है. इस दौरान बोर होने से बचने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) टिक टॉक वीडियो बना रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में विक्रांत फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर का एक फेमस डायलॉग बोलते बोलते हुए दिख रहे हैं. तो वहीं इस डायलॉग पर मोनालिसा के एक्सप्रेशन देखने लायक है.

Also Read: TikTok Video: लाइब्रेरी में फोन करके Monalisa बोली- मेरा ऑर्डर ले लो

दरअसल, मोनालिसा ने एक टिक टॉक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति विक्रांत रणबीर कपूर का डायलॉग ‘पता है तेरी स्माइल कितनी प्यारी है…अगर मेरे पास दिल होता तो, पक्का तेरे पर आ जाता.’ बोल रहे है. इस पर एक्ट्रेस शर्माने वाले एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं. वहीं फैंस को ये वीडियो खूब पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/B_1vP_qFg-h/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले भी मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फनी विडियो शेयर किया था. व‍ह अपने पति से पूछती हैं- आपके जीवन की सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम क्‍या है ?? बस मुझे ही देखे जा रहे हो, कुछ बताते क्‍यों नहीं…’ फैंस भी उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यू‍जर ने लिखा- मैम, सर बता रहे हैं कि आप ही उनकी जिंदगी की प्रॉब्‍लम है.’

https://www.instagram.com/p/B-mMLAklr3Y/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ सप्ताह पहले भी उन्‍होंने एक तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही थी. इस तसवीर में मोनालिसा ब्‍लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B-WFGBal63d/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब है कि मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी. मोनालिसा इस शो की सेलीब्रिटी कंटेंस्‍टेंट थीं. अभिनेत्री ने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली और कन्‍नड़ फिल्‍मों में भी काम किया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola