भोजपुर में नगर अध्यक्ष के पति को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से छलनी किया, घटनास्थल पर हुई मौत...मची सनसनी

Bihar crime: भोजपुर में नगर अध्यक्ष के पति को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया. इस हादसे में नगर अध्यक्ष के पति मंटू सोनार की मौके पर ही मौत हो गयी. अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर...
Bhojpur: बिहार में अपराध के आंकड़ों को लेकर पुलिस भले ही खुद से अपनी पीठ थपथपा ले. लेकिन जमीनी हकीकत क्या है. वह किसी से छिपी हुई नहीं है. प्रदेश में एक भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा है. जब हत्या या फिर गंभीर वारदात की खबरें सामने नहीं आयी हो. ताजा मामला भोजपुर का है. यहां बदमाशों ने शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान नगर अध्यक्ष जुगनी देवी के पति को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया. इस वारदात से पूर्व नगर अध्यक्ष मंटू सोनार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है.
इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाना पुलिस फौरन घटनास्थल पर पुहंची और मृतक मंटू सोनार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया. लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने इस घटना को पुलिस की लापरवाही का नतीजा बताया है.
जानकारी के मुताबिक पूर्व नगर अध्यक्ष मंटू सोनार पर बदमाशों ने दो माह पूर्व भी गोलियां बरसायी थी. हालांकि उस दौरान मंटू बच गये थे. लेकिन दो माह बाद बदमाशों ने दिनदहाड़े रविवार की दोपहर के बाद जिस तरह से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. उससे विधि-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इलाके में दहशत और तनाव के माहौल के देखते हुए फिलहाल घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस मौजूद हैं.
घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने अभी घटना को लेकर कुछ नहीं बताया है. वहीं, पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. जिन बदमाशों ने गोलीबारी की है. उसकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




