आज होना था छेका, आठ मई को होनी थी शादी, प्रीति बोली, पहले निभाऊंगी पुलिस की ड्यूटी

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 May 2020 5:34 AM

विज्ञापन

प्रीति का छेका आज ही के दिन शुक्रवार को होना था और अगले माह आठ मई को उसकी शादी होने वाली थी. जबकि चार नवंबर, 2019 को ही उसकी इंगेजमेंट हो चुकी थी. शादी का कार्ड भी छप चुका और तैयारियां भी जोरों पर थीं, लेकिन कोरोना महासंकट और लॉकडाउन के बीच प्रीति ने सब कुछ छोड़ कर अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा

विज्ञापन

आशुतोष, भागलपुर : कोरोना ने देश और दुनिया में मुश्किलें तो बढ़ायीं, लेकिन इन्हीं मुश्किलों में राह चुन कुछ ने अपने जज्बे से अपनी जिम्मेदारियों की मिसाल भी कायम कर दी. भागलपुर पुलिस लाइन में पिछले दो साल से तैनात प्रीति कुमारी कुछ ऐसे ही चंद जिम्मेदारों की फेरहरिस्त में शुमार है. प्रीति का छेका आज ही के दिन शुक्रवार को होना था और अगले माह आठ मई को उसकी शादी होने वाली थी. जबकि चार नवंबर, 2019 को ही उसकी इंगेजमेंट हो चुकी थी. शादी का कार्ड भी छप चुका और तैयारियां भी जोरों पर थीं, लेकिन कोरोना महासंकट और लॉकडाउन के बीच प्रीति ने सब कुछ छोड़ कर अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा.

उसने अपने घर वालों से तत्काल छेका और शादी कैंसिल करने का आग्रह किया, ताकि उसकी ड्यूटी में किसी भी तरह की चूक न हो.पहले ट्यूशन पढ़ाकर निकालती थी अपना खर्चरोहतास जिले के सेमरा गांव की रहने वाली प्रीति सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है. एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रीति के पिता मुरली पासवान ने मजदूरी कर किसी तरह सबकी परवरिश की. साथ ही प्रीति को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया. अपना और अपने भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए प्रीति ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया.

शुरुआती दिन संघर्ष में गुजरे और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लायी. 2018 में वह बिहार पुलिस के लिए चयनित हो गयी और बांका में ट्रेनिंग के बाद भागलपुर पुलिस लाइन में तैनाती हुई.पहले से तय कर लिया जॉब लगने के बाद ही करूंगी शादीप्रीति ने पहले से ही तय कर रखा था कि नौकरी मिलने के बाद ही वह शादी करेगी. हुआ भी कुछ ऐसा ही, लेकिन इस बीच कोरोना और लॉक डाउन की दुश्वारियों में फिलहाल उसकी शादी टल गयी. अब उसके घरवालों और परिजनों को सबकुछ सामान्य होने पर शादी की तारीख का इंतजार है. फिलहाल अपनी ड्यूटी निभा रही प्रीति ने यह भी तय नहीं किया कि 11 मई को उसके बड़े भाई की शादी में वह जायेगी भी या नहीं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन