Coronavirus In Bihar: बिहार में कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत, भागलपुर में मिले तीन कोविड पॉजिटिव मरीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2022 5:35 PM

विज्ञापन

Bihar Corona News: देशभर में कोरोना के मामले फिर एकबार बढ़े हैं. बिहार में भी कोरोना के कइ मामले सामने आये हैं. भागलपुर में तीन नये मामलों ने हड़कंप मचाया है.

विज्ञापन

देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं. करीब तीन महीने के बाद देश में संक्रमण के आंकड़े वापस डरावने लगने लगे हैं. एक दिन में कोविड-19 के 4000 से अधिक नये मामले पाए गये. आम से लेकर खास लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं.

बिहार में भी कोरोना की दस्तक

इधर बिहार में भी कोरोना ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. सीमांचल व कोसी के इलाकों में कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आ रही है. वहीं भागलपुर में दो दिनों के अंदर तीन संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप है.

भागलपुर में मिले तीन पॉजिटिव

भागलपुर जिले में विगत दो दिनों में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी है. तीनों संक्रमित भागलपुर शहरी क्षेत्र के निवासी है. इनमें से एक 24 वर्षीय युवक भीखनपुर, दूसरा 24 वर्षीय युवक आदमपुर व तीसरे 60 वर्षीय वृद्ध घंटाघर इलाके के रहने वाले हैं. इनमें से भीखनपुर निवासी संक्रमित मरीज की एंटीजन जांच मायागंज अस्पताल में सर्दी खांसी व बुखार के इलाज के दौरान की गयी थी.

वहीं शेष दो संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच शहर के एक निजी लैब में किया गया था. बता दें 60 वर्षीय वृद्ध ने 26 मई को ही जांच के लिए सैंपल दिया था. 29 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. वहीं दो जून को सदर अस्पताल में फिर से की गयी जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव, जहां ग्रामीणों के हाथों में है जूते बनाने का परंपरागत हुनर, पलायन बनी बड़ी समस्या
बोले सिविल सर्जन

मामले पर सिविल सर्जन डॉ उमेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि दो मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है. वहीं मायागंज अस्पताल में जांच में पॉजिटिव आये मरीज का इलाज वहीं चल रहा है. तीनों मरीजों की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि फिलहाल कोरोना की चौथी लहर की आशंका नहीं है. सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण वाले मरीजों की जांच के बाद कहीं कहीं पॉजिटिव रिपोर्ट निकल आते हैं. बता दें कि बीते 23 मई को भी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन