ePaper

भागलपुर में बाइक और कार की भीषण टक्कर, बीच सड़क पर कार जलकर राख, हादसे में बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल

Updated at : 08 Feb 2023 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में बाइक और कार की भीषण टक्कर, बीच सड़क पर कार जलकर राख, हादसे में बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल

गैरेज से ट्रायल के लिए कार मिस्त्री कार लेकर जीरोमाइल थाना की ओर से जा रहा था जबकि तिलकामांझी थाना की ओर से तेज गति से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने सामने से कार में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार में आग लग गई.

विज्ञापन

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित कैंप जेल के समीप बुधवार को कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई. यह टक्कर इतनी जोड़दार थी की कार में आग लग गई और साथ ही मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है, लेकिन बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है. जख्मी व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बाइक और कार में हुई भीषण टक्कर

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कार मिस्त्री कार को ट्रायल के लिए गैरेज से लेकर निकला था. वह कर को जीरोमाइल थाना की ओर से लेकर जा रहा था. वहीं दूसरी तरफ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति तिलकामांझी थाना की ओर से तेज गति से आ रहा था. मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज होने के कारण उसने सामने से कार में टक्कर मार दी.

बीच सड़क पर धु धु कर जली कार

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार धू धू कर जलने लग गयी. इस घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में कार सवार लोग बाल बाल बच गए जबकि मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया.

Also Read: बक्सर-डीडीयू रेलखंड पर ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से गुजरी पंजाब मेल एक्सप्रेस

मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है. घायल व्यक्ति की पहचान पूर्णिया के विशाल पांडेय के रूप में हुई है वह भागलपुर में रहकर इंटर की पढ़ाई करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन