मोतिहारी से बेतिया आयी युवती से बस ड्राइवर और खलासी ने किया गैंगरेप, बेहोशी हालत में सड़क किनारे फेंका

महिला पुलिस अधिकारी पीड़ित लड़की से घटना की जानकारी लेने का प्रयास कर रहीं हैं. घटना कहा घटी है, इसका पता लगाया जा रहा है, दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
बेतिया स्थानीय स्टैंड में एक बस में मंगलवार की दोपहर एक युवती को नशा खिला ड्राइवर, खलासी समेत अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित लड़की को देर शाम में नगर पुलिस बस स्टैंड से हजारी की तरफ जाने वाले रास्ते से उठाकर थाना लायी है. एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी पीड़ित लड़की से घटना की जानकारी लेने का प्रयास कर रहीं हैं. घटना कहा घटी है, इसका पता लगाया जा रहा है, दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा. देर शाम इस मामले में कंडक्टर और खलासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
सूत्रों के अनुसार, बस सुबह 10 बजे बेतिया स्टैंड में पहुंची. उस बस में पीड़िता मोतिहारी से बेतिया आने के लिए सवार हुई थी. मंगलवार की संध्या छह बजे वह बस स्टैंड के समीप लोगों को दिखी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर पुलिस को सूचना दी कि एक लड़की को नशा खिला बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना पर नगर पुलिस वहां गयी और पीड़िता को अपने साथ थाने लेकर चली आयी. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे बस में ही नशा देकर बस के ड्राइवर, खलासी तथा अन्य लोगों ने गलत काम किया है.
Also Read: Bihar News: औरंगाबाद में आयोजित तिलक समारोह में खाना खाने से 45 लोग बीमार, कई की हालत गंभीर
पटना. राजीवनगर थाने के रामनगरी मोड़ के पास सोमवार की रात 8.30 बजे काम कर लौट रही नौकरानी से तीन बदमाशों ने छेड़खानी की. इसके बाद नौकरानी ने हो-हल्ला मचा दिया, तो लोगों ने उनको पकड़ने की काेशिश की. लेकिन, तीनों भागने लगे और ऐन वक्त पर राजीव नगर थाने की पुलिस पहुंच गयी और तीनों को पकड़ लिया. नौकरानी के बयान पर राजीव नगर थाने में छेड़खानी का केस दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है. पकड़े गये तीनों बदमाशों में रुपसपुर महुआबाग निवासी रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार व रंजन कुमार शामिल हैं. नौकरानी मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




