₹30000 से कम में ये 5 स्मार्टफोन्स है बेस्ट ऑप्शन, मिलते हैं पैसा वसूल फीचर्स
₹30000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन
अगर आप 30,000 रुपये से कम में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां दिए गए 5 स्मार्टफोन्स आपके लिए बेहतरीन ऑपशन हो सकते हैं. इनमें प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं.
स्मार्टफोन बाजार में 30000 रुपये का प्राइस सेगमेंट सबसे प्रतिस्पर्धी सेगमेंट बन चुका है. ऐसे में इस कीमत में बढ़िया ऑलराउंडर स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं. हालांकि, आज भी कुछ ऐसे डिवाइस इस प्राइस रेंज में मिल रहे हैं जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करते हैं. यहां Motorola से लेकर Realme और Infinix के 5 ऐसे स्मार्टफोन्स ऑपशंस दिए गए हैं, जो 30 हजार से कम में आते हैं.
Motorola Edge 70
Motorola Edge 70 की कीमत 29,999 रुपये है. इस कीमत में आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इस मॉडल की खासियत की बात करें, तो यह अपने सेगमेंट के सबसे स्लिम फोन्स में गिना जाता है. 169 ग्राम वजन वाला यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है. इसके अलावा इसमें MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें-
- डिस्प्ले: 6.7 AMOLED 1.5K डिस्प्ले
- कैमरा: 50MP + 50MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
- प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4
- सॉफ्टवेयर: Android 16 पर बेस्ड Hello UI
- बैटरी: 5000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग
Realme P4 Power
अगर आप बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Realme P4 Power एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है. इस कीमत में आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh क्षमता वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है. डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें-
- डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले
- कैमरा: 50MP + 8MP रियर कैमरा
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
- सॉफ्टवेयर: Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0
- बैटरी: 5000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
Realme P4 Pro
Realme P4 Pro डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में P4 Power से एक कदम आगे नजर आता है. इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. यह फोन सिर्फ 7.68mm पतला है और प्रीमियम लुक के साथ आता है. इसमें भी आपको बढ़िया फीचर्स मिलेंगे, जैसे-
- डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
- कैमरा: 50MP + 8MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
- प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4 और Hyper Vision AI को-प्रोसेसर
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0
- बैटरी: 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
Infinix GT 30 Pro
गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Infinix GT 30 Pro भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसका साइबर-थीम डिजाइन और एक्स्ट्रा GT ट्रिगर बटन इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹27,999 है और इसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. फीचर्स की बात करें, तो इसमें-
- डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच डिस्प्ले
- रियर कैमरा: 108MP + 8MP रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 Ultimate
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड XOS 15
- बैटरी: 5500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग सपोर्ट
Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro भी 30000 रुपये में एक दमदार ऑलराउंडर स्मार्टफोन ऑप्शन है. फोन IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है. इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इसमें आपको-
- डिस्प्ले: 6.7 इंच Super HD+ 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले
- रियर कैमरा: 50MP + 50MP + 10MP रियर कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड Hello UI
- बैटरी: 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग सपोर्ट
यह भी पढ़ें: Realme से Motorola तक, 25 हजार से कम में ये ऑलराउंडर स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










