Bareilly News: बरेली के बिथरी चैनपुर में हत्या कर शव खेत में फेंका, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जुटी जांच में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2021 6:33 AM
इंस्पेक्टर ने बताया कि आस-पास के सभी इलाकों में उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है.उसके दाएं पैर का जूता बाएं पैर से अधिक घिसा है. इसके चलते किसी वाहन का ड्राइवर होने की आशंका जताई जा रही है.
Bareilly News: जनपद के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. मृतक के मुंह में चोट के निशान है जबकि गले में गमछा (रुमाल) लिपटा हुआ है. पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी कोशिश की. मगर शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है.
मंगलवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के कुंआटांडा नहर इलाके में एक शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को फोन से मिली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. इसके साथ ही शिनाख्त के लिए पास-पड़ोस के गांव से लोगों को बुलाया. काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी.पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं.इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस की जांच में मृतक की पेंट की जेब से बीड़ी का पैकेट मिला है. इंस्पेक्टर ने बताया कि आस-पास के सभी इलाकों में उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है.उसके दाएं पैर का जूता बाएं पैर से अधिक घिसा है. इसके चलते किसी वाहन का ड्राइवर होने की आशंका जताई जा रही है.
Also Read: Bareilly Crime News: बरेली पुलिस ने स्मैक तस्कर इकरार को घोषित किया ड्रग्स माफिया, खंगाल रही संपत्ति
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










