ऐसे नाम जो आपने पहले शायद ही सुने हों, जानें ‘O’ से शुरू होने वाले बेबी नेम्स और उनके गहरे अर्थ

Updated at : 03 Jun 2025 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
Trending Baby Names

Trending Baby Names Names Pic Credit- Freepik

Baby Names Ideas: अपने बच्चे के लिए ओ अक्षर से एक खास और यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं? जानिए ओ से शुरू होने वाले सुंदर लड़का और लड़की नामों के अर्थ, जो परंपरा और आधुनिकता दोनों को दर्शाते हैं.

विज्ञापन

Baby Names Ideas: सभी लोग अपने बच्चों के कुछ यूनिक नाम की तलाश करते हैं. कुछ ऐसा जिससे सुनकर लोगों का दिल खुश हो जाए. आज हम आपको ओ नाम से जुड़े कुछ ऐसे नाम और उसका अर्थ बताएंगे जिसके बारे में आपने या तो बहुत कम सुना होगा या फिर सुना ही नहीं होगा. यकीन मानिये यह कुछ ऐसे नाम हैं जो लोगों के दिलो दिमाग पर दूर दूर तक नहीं आते हैं.

ओ नाम से जुड़े बेबी गर्ल का नाम और उनके अर्थ

ओ नाम शुरू होने वाले नाम और अक्षर वैसे भी जरा हटके रहते हैं. अगर आप अपनी बेटी का नाम भी ओ से रखना चाह रहे हैं तो ये रहे कुछ बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली नाम.

ओजस्वी (Ojasvi) चमकदार, तेजस्वी
ओमिका (Omika) मां दुर्गा के एक रूप नाम
ओनी (Oni) छोटी बहन, प्रिय
ओरशा (Orsha) परम प्रकाश
ओजिता (Ojita) विजेता
ओजली (Ojli) ज्ञान से भरी, ऊर्जा से भरपूर लड़की
ओमान्या (Omanya) पवित्र, धार्मिक

Also Read: Vastu Tips: घर पर झाड़ू लगाते समय मन में जरूर कहें ये चीजें, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ओ नाम से शुरू होने वाले लड़कों के नाम और अर्थ

अगर आप लड़कों के लिए ओ नाम से जुड़े कुछ सुंदर और यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं और आपको मिल नहीं रहा है तो आपके लिए अच्छी खबर हैं. हम कुछ ऐसे नाम का सुझाव देंगे जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा. इनमें से एक नाम तो भगवान शिव के एक रूप का नाम है.

ओम (Om) पवित्र ध्वनि, ब्रह्मांड की आत्मा
ओजस्व (Ojasva) शक्ति से भरा हुआ, प्रभावशाली
ओमेश (Omesh) भगवान शिव का एक नाम या ओम का स्वामी
ओजित (Ojit) विजयी, जीतने वाला
ओनीर (Onir) स्वप्न देखने वाला, सपना
ओमकार (Omkar) ओम् की ध्वनि, ईश्वर
ओजितराज (Ojitraj) शक्तिशाली राजा

Also Read: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola