WhatsApp Data Breach: कहीं आपका व्हाट्सऐप डेटा भी तो नहीं हो गया लीक? Step by Step ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन

साइबरन्यूज ने जो दावा किया था, उसके अनुसार हैकिंग फोरम में 84 देशों के व्हाट्सऐप यूजर्स की निजी जानकारी बिक्री के लिए उपलब्ध है. डेटा बेचने वाले का दावा है कि अकेले अमेरिका के 32 मिलियन यूजर्स की जानकारी बिक्री के लिए मौजूद हैं.

विज्ञापन

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp Data Breach) को लेकर कुछ दिनों पहले एक हैरान कर देने वाली खबर आयी थी. जिसमें दावा किया गया था कि करीब 50 करोड़ व्हाट्सऐप यूजर्स के फोन नंबर ऑनलाइन हैकिंग फोरम में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. खबर सामने आने के बाद यूजर्स परेशान हो गये. उनमे�� डेटा लीक होने का खतरा मंडराने लगा. हालांकि WhatsApp ने साइबरन्यूज के दावे का खंडन किया है और बताया है कि कोई भी डेटा लीक नहीं हुआ है. डेटा लीक होने की आशंका के बीच हम आपको यहां पर एक उपाय भी बताने वाले हैं, जिससे आप अपने डेटा की पूरी जानकारी हासिल कर पायेंगे कि वह सुरक्षित है या नहीं.

Step by Step ऐसे चेक करें आपका WhatsApp डेटा सुरक्षित है या नहीं

अपने WhatsApp डेटा के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए सबसे पहले आपको cybernews.com पर जाना होगा.

उसके बाद सर्च फील्ड में अपना मोबाइल नंबर डालना होगा या फिर उसमें एक और ऑप्शन आता है ई-मेल आईडी डालने का.

उसके बाद एक आखिरी स्टेन फॉलो करना होगा. डेटा लीक हुआ या नहीं यह जानने के लिए Check Now पर क्लीक करना होगा. उसके बाद पूरी जानकारी आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

Also Read: WhatsApp Data Leak: वॉट्सऐप ने डेटा लीक की खबरों का किया खंडन, स्क्रीनशॉट निराधार

84 देशों के यूजर्स की निजी जानकारी खतरे में

साइबरन्यूज ने जो दावा किया था, उसके अनुसार हैकिंग फोरम में 84 देशों के WhatsApp यूजर्स की निजी जानकारी बिक्री के लिए उपलब्ध है. डेटा बेचने वाले का दावा है कि अकेले अमेरिका के 32 मिलियन यूजर्स की जानकारी बिक्री के लिए मौजूद हैं.

Also Read: मुंगेरिया अवैध हथियार: फेसबुक व WhatsApp से सौदा फिर Online पेमेंट, कारोबार के हाईटेक तरीके का खुलासा
Also Read: WhatsApp पर जल्द मिलेंगे कमाल के नये फीचर्स, स्टेटस शेयर करना भी होगा पहले से मजेदार

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola