कार के बोनट से अचानक निकलने लगे धुंआ तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना धूं-धूं कर जल सकती है गाड़ी

हाईवे पर खड़ी कार, खुले बोनट से उठता धुआं और परेशान ड्राइवर (Pic- AI Generated)
अगर आपकी कार के बोनट से धुआं निकलता दिख जाए, तो इसे कभी भी इसे नजरअंदाज न करें. ये आमतौर पर ओवरहीटिंग, इंजन ऑयल लीक, कूलेंट खत्म होने या किसी इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी का साफ संकेत होता है. आइए जानते हैं अगर आपको कार के बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखे, तो किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Car Bonnet Smoke: अगर आपकी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगे, तो इसे कभी भी हल्के में नहीं ‘लेना चाहिए. ये आपकी गाड़ी में किसी खराबी का संकेत हो सकता है. कई लोगों के मन में तुरंत सवाल आते हैं कि क्या कार में आग लगने वाली है? क्या अभी गाड़ी चलाना सेफ है? सच्चाई तो यह है कि बोनट से धुआं निकलना अक्सर इंजन ओवरहीट, तेल या कूलेंट लीक, या इलेक्ट्रिक खराबी का संकेत होता है. ऐसे में शुरुआती कुछ मिनटों में सही फैसला लेना बहुत जरूरी होता है, वरना एक छोटी सी गलती बड़े नुकसान की वजह बन सकती है.
धुआं दिखते ही तुरंत क्या करें?
जैसे ही आपको बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखे, तो सबसे पहले गाड़ी को सेफ जगह पर साइड में रोकें. इसके बाद हैजर्ड लाइट चालू करें और तुरंत इंजन बंद करके गाड़ी से बाहर निकल जाए. इंजन बंद करने से गर्मी बढ़ना रुक जाता है और आग लगने का खतरा कम होता है. सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह है तुरंत बोनट खोल देना. ऐसा बिल्कुल न करें. इंजन को ठंडा होने में कम से कम 15 से 30 मिनट लगते हैं. जल्दी बोनट खोलने से तेज भाप बाहर आ सकती है या आग भी भड़क सकती है.
धुएं का रंग क्या बताता है?
बोनट से निकलने वाले धुएं का रंग समस्या के बारे में इशारा देता है.
- सफेद धुआं: कूलेंट लीक या इंजन ज्यादा गर्म होने का संकेत.
- नीला या ग्रे धुआं: इंजन ऑयल जल रहा हो सकता है.
- काला धुआं: फ्यूल से जुड़ी समस्या या इंजन में गड़बड़ी.
बोनट से धुआं क्यों निकलता है?
अक्सर बोनट से धुआं निकलने की सबसे बड़ी वजह होता है इंजन का ज्यादा गर्म हो जाना. ये कूलेंट कम होने, कोई पाइप फट जाने या फिर रेडिएटर या वॉटर पंप में खराबी की वजह से हो सकता है. इसके अलावा, इंजन ऑयल लीक होना भी एक आम कारण है. जब ऑयल गर्म इंजन पर गिरता है, तो धुआं उठने लगता है. कभी-कभी इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी की वजह से वायर या प्लास्टिक पार्ट जलने लगते हैं, जिससे धुआं दिखाई देता है.
कार के बोनट से धुआं निकलता दिखे तो न करें ये काम
सबसे पहले तो कभी भी गरम इंजन पर ठंडा पानी मत डालिए. ऐसा करने से अचानक टेम्परेचर बदलता है, जिससे इंजन के मेटल पार्ट्स क्रैक हो सकते हैं और नुकसान और बढ़ जाता है. दूसरी बड़ी गलती ये होती है कि लोग सोचते हैं, ‘थोड़ा और चला लेते हैं, घर पहुंच ही जाएंगे’. बस यहीं से छोटी-सी दिक्कत सीधा बड़े इंजन फेलियर में बदल जाती है.
यह भी पढ़ें: गाड़ी की डिक्की में ये 5 चीजें नहीं हैं? तो हाईवे पर निकलना है ‘सुसाइड मिशन’!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




