Google New Feature: गूगल सर्च में अब मिलेगा पर्सपेक्टिव्स फिल्टर, जानें क्या और आपके किस काम का है यह

What Is Google Search Perspectives Filter ? गूगल ने अब सर्च में भी एआई सपोर्ट देना शुरू किया है और पर्सपेक्टिव्स (Perspectives) नाम से एक नया फिल्टर जोड़ा है. गूगल ने नया फिल्टर रोलआउट कर दिया है.
Google Search Perspective Filter : गूगल अपने सभी सर्विसेज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई (AI) का सपोर्ट दे रहा है. कंपनी ने अपने कई ऐप्स को एआई के सपोर्ट से लैस कर चुकी है. कंपनी ने अब गूगल सर्च में भी एआई सपोर्ट देना शुरू किया है और पर्सपेक्टिव्स (Perspectives) नाम से एक नया फिल्टर जोड़ा है. इसका मतलब यह है कि अब अगर आप गूगल पर कोई भी ऐसी चीज सर्च करेंगे, जिसमें लोगों की राय की जरूरत पड़ेगी, तो आपको पर्सपेक्टिव्स नाम से एक फिल्टर टॉप में दिखेगा, जैसा फिलहाल इमेज (Image), वीडियो (Video), न्यूज (News) आदि के नाम से आता है. गूगल ने नया फिल्टर रोलआउट कर दिया है.
Google Perspectives Filter क्या है? इसका फायदा क्या है?
गूगल सर्च का पर्सपेक्टिव्स फिल्टर फीचर आपको किसी सर्च पर दूसरे लोगों की राय या नजरिये से वाकिफ कराता है.
गूगल पर जब भी आप कुछ भी ऐसा सर्च करेंगे, जिसमें दूसरे लोगों की राय या नजरिया देखा या सुना जा सकता है, तो गूगल आपको पर्सपेक्टिव्स फिल्टर टॉप पर दिखाएगा.
पर्सपेक्टिव्स फिल्टर पर क्लिक कर आप लोगों की राय जान पाएंगे और उनके एक्सपीरिएंस के हिसाब से सही फैसला ले पाएंगे.
पर्सपेक्टिव्स फिल्टर के अंदर आपको वीडियो, ब्लॉग, Q&A सहित कई तरह की चीजें मिलेंगी, जिससे आप सही जानकारी पा सकते हैं.
मान लीजिए कि आप किसी नयी फिल्म के बारे में गूगल सर्च कर रहे हैं कि यह देखनी चाहिए या नहीं. इसके जवाब में गूगल पर्सपेक्टिव्स फिल्टर में आपको दूसरे लोगों की राय, आईडिया दिखाएगा. इससे आपको फैसला लेने में मदद मिलेगी.
Also Read: Google Pay ने यूजर्स के लिए पेश की खास सुविधा, अब बिना डेबिट कार्ड के भी कर सकेंगे UPI PaymentLast month at #GoogleIO we shared updates we’re making to Search to help you find and explore diverse perspectives from experts and everyday people. Today you'll be able to try it out. Learn more ↓ https://t.co/gxByfy128P
— Google (@Google) June 23, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










