TVS, Ola या Hero, कौन है सबसे तेज चलने वाला ई-स्कूटर? कीमत 49,999 रुपये से शुरू

Updated:
विज्ञापन

TVS Orbiter, Hero Vida VX2 Go & Ola S1X

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान है लेकिन बजट की चिंता है? ₹49,999 से शुरू होने वाले TVS Orbiter V1, Ola S1X और Hero Vida VX2 Go जैसे शानदार ई-स्कूटर्स के बारे में जानें. जानें कौन सी गाड़ी आपकी स्पीड और बजट की जरूरतों को पूरा करेगी.

विज्ञापन

यदि आपका प्लान एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का बन रहा है, लेकिन आपके दिमाग में यह विचार आया होगा की अच्छे और स्पीड चलने वाले स्कूटर्स महंगे होंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में कई कंपनियों के स्कूटर्स उपलब्ध हैं, जिसे कम कीमत में खरीद सकते हैं. इन गाड़ियों की रफ्तार अच्छी होती है, जिससे शहर के जाम में भी आसानी से चला सकते हैं. यहां हम आपके लिए TVS, Ola और Ather में से बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जो आपके बजट में फिट हो सकता है. इस आर्टिकल में उसी के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

TVS Orbiter V1

टीवीएस कंपनी की सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम TVS Orbiter V1 है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 49,999 रुपये है. यह कीमत बैटरी सब्स्क्रिप्शन प्लान के साथ कंपनी ने तय की है. इसके लिए हर महीने कम से कम 862 रुपये का चार्ज देनी होगी. इसके बैटरी को एक बार आप फुल चार्ज कर देंगे, तो 86 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से कवर कर सकते हैं. अब रही बात स्पीड की, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 68 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की टॉप स्पीड से चल सकता है.

Ola S1X

देश की पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों में से एक ओला ने अपने सबसे सस्ते मॉडल S1X (2kW) की कीमत कई बार घटाकर 50 हजार रुपये तक रख दी थी. फिलहाल बाइक देखो के अनुसार, इस स्कूटर की भी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 84,999 रुपये है. इस स्कूटर की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 108 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह चल सकता है.

Hero Vida VX2 Go

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा की VX2 Go को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसकी 2.2 kW वाली बैटरी मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74,490 रुपए है. BaaS प्लान के चलते इसके दाम को कम कर दिया गया है. इसके बैटरी को एक बार में फुल चार्ज करेंगे, तो 93 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर पाएंगे. AC चार्जिंग के साथ 2 घंटे में 19 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट चार्ज हो जाती है. 4.2 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है. वहीं, इसका टॉप स्पीड 70 kmph है.

Zelio Gracyi

टीवीएस, ओला और हीरो के अलावा एक और विकल्प हम आपके लिए इस सूची में लाएं हैं, जिसका नाम Zelio Gracyi इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,159 रुपये है. इस स्कूटर की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 60 से 90 किलोमीटर तक यात्रा की जा सकती है. वहीं, इस स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसके फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक लगे हैं. इसके अलावा इसका इलेक्ट्रिसिटी कैपिसिटी 1.2 यूनिट/चार्ज है. इसमें यूएसबी पोर्ट, सेंट्रल लॉक, फुटरेस्ट और की-लेस ड्राइव जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola