Hero HF Deluxe Vs Honda Shine 100: डेली अप-डाउन के लिए कौन बेहतर विकल्प? खरीदने से पहले जानें

Hero HF Deluxe Vs Honda Shine 100 (Image: Honda & Hero)
क्या आप कम बजट में बेहतरीन माइलेज वाली बाइक ढूंढ रहे हैं? Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 दोनों ही शानदार विकल्प हैं. जानें कि परफॉर्मेंस, माइलेज और फीचर्स के मामले में कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर है.
यदि आप लो बजट में एक बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं, जो डेली अप-डाउन करने पर सस्ती पड़े और माइलेज बेहतर हो तो Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 दोनों ही बढ़िया ऑप्शन है. दोनों मोटरसाइकिलें खासतौर पर रोजाना स्कूल-कॉलेज, ऑफिस या किसी अन्य कामों को करने वालों के लिए डिजाइन की गई है. इसके अलावा मिडिल क्लास फैमिली वालों को ध्यान में रखते हुए भी कंपनी ने अलग बनाया है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि परफॉर्मेंस, माइलेज और फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन आगे है.
Hero HF Deluxe Vs Honda Shine: कीमत
सबसे पहले इन दोनों बाइकों की कीमत के बारे में जानते हैं. हीरो एचएफ डीलक्स की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 59,477 रुपए है, जो बेस वेरिएंट (ऑल ब्लैक ओबीडी2डी) की है. इसके अलावा इसका टॉप मॉडल (एचएफ डीलक्स प्रो) लेते हैं, तो उसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 72,620 रुपए है.
वहीं, होंडा शाइन 100 की शुरुआती एक्स शोरूम दाम 65,642 रुपए है. अगर आप इसका टॉप वेरिएंट (Honda Shine100 DX) लेते हैं, तो उसके लिए 72,146 रुपए लगेंगे. कीमत की तुलना में शाइन 100 एचएफ डीलक्स 100 से थोड़ा ज्यादा है.
Hero HF Deluxe Vs Honda Shine: इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो मोटोकॉर्प की एचएफ डीलक्स 100 में 97.2 सीसी 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8000 RPM पर 8.02 PS पावर और 6000 RPM पर 6.05 NM टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है.
वहीं, होंडा शाइन में 98.8 सीसी सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन लगाया गया है. यह इंजन 7500 RPM पर 7.38 PS पावर और 5000 RPM पर 8.04 NM टॉर्क जेनरेट करता है. टॉर्क के मामले में शाइन 100 आगे है.
Hero HF Deluxe Vs Honda Shine: माइलेज
हीरो एचएफ डीलक्स और होंडा शाइन 100 के माइलेज पर नजर डालें, तो Deluxe का ARAI-क्लेम्ड 70 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि रियल वर्ल्ड में यह बाइक 55 से 65 kmpl माइलेज दे सकता है. वहीं, होंडा कंपनी की शाइन 100 का औसत माइलेज 55 से 60 kmpl बताया जाता है. इसका मतलब साफ है की इस मामले में हीरो की बाइक आगे है.
Hero HF Deluxe Vs Honda Shine: फीचर्स
दोनों बाइकों की फीचर्स पर नजर डालें, तो Hero HF Deluxe में Hero i3S Technology लगाई गई है, जिससे इंजन ऑटोमैटिकली शटऑफ हो जाता है और ट्रैफिक में आइडल इंजन से बेहतर फ्यूल सेव मिलता है. इसके अलावा इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), स्टैन्डर्ड ट्यूबलेस टायर्स, 12V/3AH मेंटेनेंस बैटरी, एनालॉग स्पीडोमीटर, एलईडी हैंडलैंप, साइड-स्टैन्ड-इंजन कट ऑफ और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे.
वहीं, Honda Shine 100 में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हैलोजन हैंडलैंप, 99 kg कर्ववेट, ट्रेडिशनल ट्यूब टाइप टायर्स, CBS ब्रेकिंग सिस्टम, eSP टेक्नोलॉजी (फ्यूल की बचत), PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, ड्यूरेबल डाइमंड फ्रेम और स्ट्रॉंग ग्रैबरेल जैसे फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: Pure Petrol, E10 या E20? जानें आपकी कार के लिए कौन-सा पेट्रोल सही और सरकार तीनों विकल्प क्यों नहीं दे सकती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










