AI प्रोग्राम के लिए Meta ने पेश की सिलिकॉन चिप, जानें इसमें क्या है खास
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 May 2023 6:56 PM
MTIA एक आंतरिक, कस्टम एक्सलेरेटर चिप फैमिली है, जो अनुमान वर्कलोड को टार्गेट करता है. यह सीपीयू की तुलना में अधिक कंप्यूटिंग पावर और एफिशिएंसी का दावा करता है.
META Custom Silicon Chip: फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपनी एआई चिप एमटीआईए (मेटा ट्रेनिंग ऐंड इन्फ्रेन्स एक्सेलरेटर) पेश की है. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एमटीआईए की तस्वीर शेयर कर बताया- यह हमारी फर्स्ट जेनरेशन की कस्टम सिलिकॉन चिप है, जो हमारे एआई रेकमेंडेशन सिस्टम्स को संचालित करने के लिए डिजाइन की गई है.

MTIA क्या है?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा नये एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जेनरेटिव एआई और मेटावर्स जैसे क्षेत्रों में पावर के अवसरों के लिए एक स्केलेबल नींव बनाना चाहता है. आपको बता दें कि MTIA एक आंतरिक, कस्टम एक्सलेरेटर चिप फैमिली है, जो अनुमान वर्कलोड को टार्गेट करता है.
Also Read: Facebook Instagram के आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta ने चलायी चाबुक, पढ़ें पूरी खबरबेहतर परफॉर्मेंस में करेंगे मदद
MTIA सीपीयू की तुलना में अधिक कंप्यूटिंग पावर और एफिशिएंसी का दावा करता है और इसे कंपनी के इंटर्नल वर्कलोड के लिए कस्टमाइज किया गया है. मेटा के अनुसार, MTIA चिप्स और GPU दोनों इसे बेहतर परफॉर्मेंस और हर टास्क के लिए ज्यादा एफिशिएंसी देने में मदद करेंगे.
Also Read: WhatsApp FB Insta की पेरेंट कंपनी Meta का भारत को लेकर क्या है प्लान? टॉप एग्जिक्यूटिव ने कही यह बातप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










