Jio AirFiber : गणेश चतुर्थी पर जियो एयर फाइबर ला रहे हैं मुकेश अंबानी, जानें खास बातें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Aug 2023 10:14 PM
Jio AirFiber Launch Date - रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि 1 करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं. अब भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है. जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी.
20 करोड़ घरों और परिसरों में पहुंचने की योजना
रोजाना 1.5 लाख कनेक्शन लगाये जा सकते हैं
15 लाख किलोमीटर में फैला है जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर
आकाश अंबानी ने की ‘जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लैटफॉर्म’ और ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ के लॉन्च की घोषणा

जियो के एयर फाइबर का इंतजार खत्म हुआ, गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को इसे लॉन्च किया जाएगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना आम सभा में इसकी घोषणा की. जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राॅडबैंड सर्विस देगा. दूरसंचार के क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के उतरने से उथल पुथल की संभावना है.
Also Read: Reliance Jio लेकर आया ‘Roam More’ प्रीपेड प्लान, कीमत 1499 रुपये से शुरूरिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सभा में मुकेश अंबानी ने कहा कि 1 करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं. अब भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है. जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी. इसके जरिये हम 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं. जियो एयर फाइबर के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नये ग्राहक जोड़ पाएगा.

बताते चलें कि जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है. ऑप्टिकल फाइबर पर ग्राहक औसतन प्रति माह 280 जीबी से अधिक डेटा का उपयोग करता है, जो जियो की प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना अधिक है.
Also Read: Jio AI: हर किसी को हर जगह 5G सोल्यूशंस मुहैय्या कराएगी रिलायंस, ये है कंपनी का प्लानवार्षिक आम सभा में जियो एयर फाइबर के साथ ही ‘जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लैटफॉर्म’ और ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ के लॉन्च की भी घोषणा की गई. लॉन्च की घोषणा करते हुए जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हम एक ऐसा प्लैटफॉर्म बना रहे हैं जो भारतीय उद्यमों, छोटे व्यवसायों और प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप्स के डिजिटल दुनिया के साथ इंटरेक्शन के तरीकों को बदल देगा.

उद्यमों की जरूरतों को ध्यान में रख कर जियो ने 5G नेटवर्क, एज कंप्यूटिंग और एप्लिकेशंस को मिलाकर एक व्यापक प्लैटफॉर्म बनाया है. दूसरी तरफ ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ में हमारे प्रौद्योगिकी भागीदार, उद्योगों को लिए-विशिष्ट समाधानों का विकास, परीक्षण और सह-निर्माण कर सकते हैं. जियो ट्रू 5जी लैब रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क, नवी मुंबई में स्थित होगी.
Also Read: Jio New Plan: रिलायंस जियो ने लॉन्च किये दो नए प्रीपेड प्लान, Netflix के साथ मिलेगा 84 दिनों तक 3GB डेली डेटाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










