कार और बाइक में ABS क्या होता है? जानिए क्यों जरूरी है ये सेफ्टी फीचर

एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (Photo: carandbike)
ABS एक स्मार्ट सेफ्टी फीचर है जो अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी को फिसलने और कंट्रोल खोने से बचाता है. यह व्हील्स को लॉक होने नहीं देता, जिससे स्टियरिंग कंट्रोल बना रहता है. खासकर खराब सड़कों पर यह ज्यादा काम आता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
हैवी ट्रैफिक में सेफ्टी कोई ऑप्शन नहीं, बल्कि जरूरी बन गई है. एक ऐसा फीचर है जो चुपचाप आपकी जान बचा सकती है, चाहे आप कार चला रहे हों या बाइक. हम बात कर रहे हैं ABS (Anti-lock Braking System) की. आपने ये नाम जरूर सुना होगा, लेकिन असली अहमियत तब समझ आती है जब आप जान जाते हैं कि ये असल में इमरजेंसी में क्या करता है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
ABS क्या है?
ABS यानी Anti-lock Braking System एक ऐसा ब्रेकिंग सिस्टम है जो आपकी गाड़ी के व्हील्स को अचानक या जोरदार ब्रेक लगाने पर लॉक होने से बचाता है. आसान शब्दों में कहें तो, ये सिस्टम ध्यान रखता है कि आपके टायर्स तब भी घूमते रहें जब आप अचानक ब्रेक मारें.
अगर आपकी गाड़ी में ABS नहीं है, तो तेज ब्रेक लगाने पर, खासकर गीले या फिसलन भरे रास्तों पर, व्हील्स लॉक हो सकते हैं और गाड़ी फिसलने लगती है. लेकिन ABS इसे रोकता है और टायर्स और रोड के बीच ग्रिप बनाए रखता है, ताकि आप गाड़ी पर पूरा कंट्रोल रख सकें.
ABS कैसे काम करता है?
ABS असल में आपके ब्रेक को स्मार्ट बनाता है. हर व्हील में एक स्पीड सेंसर लगा होता है, जो लगातार यह देखता रहता है कि व्हील किस स्पीड से घूम रहा है. अगर सिस्टम को लगे कि कोई व्हील लॉक होने वाला है, तो Electronic Control Unit (ECU) तुरंत एक्टिव हो जाता है. ये ECU ब्रेक के हाइड्रॉलिक वाल्व और पंप को सिग्नल भेजता है, जो सेकंडों में ब्रेक प्रेशर को बढ़ाते और घटाते रहते हैं. आपको ये प्रोसेस थोड़ा सा ब्रेक पेडल या लीवर में हल्का वाइब्रेशन जैसा महसूस हो सकता है. इसका फायदा ये है कि व्हील घूमते रहते हैं और सड़क पर ग्रिप बनी रहती है.
ABS क्यों जरूरी है?
स्टियरिंग कंट्रोल बनाए रखता है
अगर आपके व्हील लॉक हो जाएं, तो ब्रेक लगाने के दौरान गाड़ी का स्टियरिंग काम नहीं करता. ABS की वजह से आप ब्रेक लगाते हुए भी स्टियरिंग कंट्रोल रख सकते हैं और रास्ते में आने वाले अचानक चीजों से बच सकते हैं.
फिसलन भरी सड़क पर बेहतर ब्रेकिंग
गीली, कीचड़ वाली या असमान सड़कों पर ABS आपके लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है. यह ट्रैक्शन (ग्रिप) बनाए रखता है और कंट्रोल खोने का खतरा कम करता है.
स्टेबिलिटी में सुधार
कार में अचानक ब्रेक लगाने पर ABS आपको स्पिन या फिसलने से बचाता है. बाइक पर इसका महत्व और भी बड़ा है. यह व्हील लॉक होने की वजह से गिरने का खतरा कम करता है.
बाइक और कार में ABS: क्या है फर्क?
ABS दोनों में लगभग एक ही काम करता है. यानी ब्रेक लगाने पर व्हील लॉक होने से रोकता है. लेकिन बाइक और कार में इसका इस्तेमाल थोड़ा अलग होता है. कारों में आमतौर पर चार-चैनल ABS होता है. यानी हर व्हील अलग-अलग कंट्रोल होता है, जिससे गाड़ी ज्यादा स्टेबल रहती है.
वहीं बाइक में आपको अक्सर सिंगल-चैनल ABS देखने को मिलेगा, जो सिर्फ फ्रंट व्हील पर काम करता है. कुछ बाइक में डुअल-चैनल ABS होता है, जो दोनों व्हील्स को कंट्रोल करता है. अब एडवांस्ड बाइक में कॉर्नरिंग ABS भी आता है, जो टर्न लेते वक्त ब्रेक लगाने पर आपकी सेफ्टी को और बेहतर बनाता है.
यह भी पढ़ें: बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना कितना सेफ? जानिए सच और जरूरी टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




