ePaper

TRAI ने बदल दिया यह नियम, लेकिन 10 अंकों का ही रहेगा आपका मोबाइल नंबर

Updated at : 05 Jun 2020 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
TRAI ने बदल दिया यह नियम, लेकिन 10 अंकों का ही रहेगा आपका मोबाइल नंबर

trai 11 digits mobile number, 10 digits mobile number, Telecom Regulatory Authority of India, TRAI: पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही थी कि मोबाइल नंबर (Mobile Number) 10 अंकों की जगह अब 11 अंकों का होगा. इस पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने साफ किया है कि मोबाइल नंबर 10 अंकों का ही रहेगा.

विज्ञापन

TRAI Clarifies over 10 and 11 Digit Mobile Numbers Issue: पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही थी कि मोबाइल नंबर (Mobile Number) 10 अंकों की जगह अब 11 अंकों का होगा. इस पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) (Telecom Regulatory Authority of India, TRAI) ने साफ किया है कि मोबाइल नंबर 10 अंकों का ही रहेगा.

ट्राई ने कहा है कि 11 अंकों के मोबाइल नंबर के बारे में कोई सुझाव नहीं दिया गया है. दरअसल, ट्राई ने यह कहा कि लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय शुरू में जीरो यानी शून्य (0, Zero) का इस्तेमाल किया जाए.

Also Read: Samsung ने लॉन्च किये दो सस्ते स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारी खूबियां

ट्राई ने कहा कि उसने फिक्स्ड लाइन, लैंडलाइन (Fixed Line, Landline) से मोबाइल पर कॉल करने के लिए नंबर के आगे शून्य लगाने की सिफारिश की है. इससे भविष्य की मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त संख्याओं के संसाधन उपलब्ध होंगे.

ट्राई की सिफारिशों में कहा गया है कि देश में 10 अंक का मोबाइल नंबर जारी रहेगा. नियामक ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसकी 11 अंक का मोबाइल नंबर लाने की कोई योजना नहीं है.

Also Read: Nokia के तीन सस्ते स्मार्टफोन्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नियामक ने बयान में कहा, ट्राई ने 11 अंक के मोबाइल नंबर की कोई सिफारिश नहीं की है. सिर्फ लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने की स्थिति में मोबाइल नंबर के शुरू में शून्य लगाने का सुझाव दिया है. ट्राई ने कहा कि इस बदलाव से भविष्य की मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबरिंग संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे.

Posted By – Rajeev Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola