ePaper

टोयोटा-किर्लोस्कर मोटर कर्नाटक में 3,300 करोड़ की लागत से लगाएगी तीसरा प्लांट

Updated at : 22 Nov 2023 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
टोयोटा-किर्लोस्कर मोटर कर्नाटक में 3,300 करोड़ की लागत से लगाएगी तीसरा प्लांट

टोयोटा ने कहा है कि वह कर्नाटक में नए उत्पादन संयंत्र के निर्माण के लिए लगभग 3,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो भारत में इसकी तीसरा उत्पादन संयंत्र होगा. इसके साथ ही, इस संयंत्र से लगभग 2,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने का दावा किया गया है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) कर्नाटक में करीब 3,300 करोड़ रुपये की लागत से गाड़ियों के उत्पादन के लिए नया संयंत्र लगाने जा रही है. यह उसका भारत में तीसरा संयंत्र होगा, जो पूरी तरह से ग्रीनफिल्ड होगा. इसके लिए कंपनी ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किया है. कंपनी का यह नया संयंत्र 2026 से चालू हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस संयंत्र के चालू हो जाने के बाद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर साल में करीब एक लाख इकाइयों के उत्पादन के आंकड़े को पार कर जाएगी.

कर्नाटक के बिदादी में लगेगा नया संयंत्र

कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि वह कर्नाटक के बिदादी में अपना नया संयंत्र लगाने जा रही है. यह भारत में कंपनी के 25 साल पूरा होने के मौके पर शुरू की जाएगी. नए संयंत्र में कंपनी के आगामी मॉडलों के अलावा इनोवा हाईक्रॉस और हाईराइडर जैसी कारों का निर्माण किया जाएगा.

दो हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

टोयोटा ने कहा है कि वह कर्नाटक में नए उत्पादन संयंत्र के निर्माण के लिए लगभग 3,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो भारत में इसकी तीसरा उत्पादन संयंत्र होगा. इसके साथ ही, इस संयंत्र से लगभग 2,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने का दावा किया गया है. जापानी कार निर्माता ने दावा किया है कि नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का निर्णय भारत में स्थानीय उत्पादन बढ़ाने की ऑटो कंपनी की रणनीति के हिस्से के रूप में लिया गया है.

टोयोटा किलोस्कर का भारत में फिलहाल दो संयंत्र

फिलहाल, भारत में टोयोटा किर्लोस्कर का पहले से दो संयंत्रों में कार बनाई जा रही हैं, जिनकी सालाना उत्पादन क्षमता करीब 3.42 लाख इकाइयों का है. कार निर्माता कंपनी ने नए संयंत्र में दो शिफ्ट काम कराने की योजना बनाई है, जिसे जरूरत पड़ने पर तीसरी शिफ्ट के साथ बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल, कार निर्माता कंपनी की दो उत्पादन सुविधाएं लंबित ऑर्डर को पूरा करने के लिए तीन शिफ्ट में काम कर रही हैं.

Also Read: Toyota Fortuner 2024: कई बड़े बदलाव के साथ लॉन्च होगी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें क्या होगा खास?

टोयोटा किर्लोस्कर के लिए भारत महत्वपूर्ण बाजार

नए उत्पादन संयंत्र के बारे में कार निर्माता कंपनी के एशिया क्षेत्र के मुख्य परिचालन अधिकारी मासाहिको माएदा ने कहा कि भारतीय बाजार हमेशा कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि टोयोटा को उम्मीद है कि यह नया उत्पादन संयंत्र भारतीय बाजार और वैश्विक स्तर पर बढ़ने की कंपनी की महत्वाकांक्षा को बढ़ाएगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नया संयंत्र हरित पावरट्रेन से लैस कारें बनाने की ब्रांड की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola