2026 Isuzu D-Max V-Cross लॉन्च, जानें क्या बदला इस दमदार पिक-अप में

Updated:
विज्ञापन
2026 Isuzu D-Max V-Cross लॉन्च, जानें क्या बदला इस दमदार पिक-अप में

2026 Isuzu V-Cross नए अवतार में भारत में लॉन्च हो गई है. अब यह सिर्फ 4WD ड्राइवट्रेन के साथ अवेलेबल है और इसमें ऑटो-लॉकिंग डिफरेंशियल जोड़ा गया है. डिजाइन में हल्के बदलाव, बड़ा 10.3-इंच टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और ऑफ-रोड कैपेबल बनाते हैं.

विज्ञापन

अगर आपके लिए गाड़ी सिर्फ शहर की सड़कों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कीचड़ से लेकर कच्चे रास्ते और पहाड़ भी आपके सफर का हिस्सा हैं, तो 2026 Isuzu D-Max V-Cross आपके लिए खास हो सकती है. यह सिर्फ एक पिक-अप ट्रक नहीं, बल्कि एडवेंचर लाइफस्टाइल का स्टेटमेंट है. नए अपडेट्स के साथ आई V-Cross अब पहले से ज्यादा मजबूत, ज्यादा स्मार्ट और पूरी तरह 4×4 अवतार में अवलेबेल है. डिजाइन में नयापन, केबिन में टेक्नोलॉजी अपग्रेड और ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर मैकेनिकल सेटअप इसे अपने सेगमेंट में और भी दमदार बना देता है. आइए जानते हैं, नई V-Cross में क्या-क्या बदला है और क्यों यह Toyota Hilux जैसी पिक-अप को सीधी टक्कर दे सकता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Isuzu D-Max V-Cross में वही 1.9-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं. इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब सभी वेरिएंट्स में 4WD सिस्टम स्टैंडर्ड कर दिया गया है. साथ ही हर ट्रिम में ऑटो-लॉकिंग डिफरेंशियल जोड़ा गया है, जिससे ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर ग्रिप और कंट्रोल मिलता है. इन मैकेनिकल अपडेट्स की वजह से यह पिक-अप कठिन और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी ज्यादा भरोसेमंद और सक्षम बन गई है.

एक्सटीरियर डिजाइन

V-Cross का ओवरऑल लुक पहचान में आता है, लेकिन इसमें कुछ नए स्टाइल अपडेट्स किए गए हैं. फ्रंट में अब ज्यादा बोल्ड ग्रिल दी गई है, जिसमें ब्लैक फिनिश लोअर लिप मिलता है. बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है और फॉक्स स्किड प्लेट को हटा दिया गया है.

साइड प्रोफाइल में 18-इंच के नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न लुक देते हैं. साथ ही ब्लैक व्हील आर्च और साइड क्लैडिंग हटाकर इसे क्लीनर प्रोफाइल दिया गया है.

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन में इस बार टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया गया है. पहले मिलने वाली 9-इंच स्क्रीन की जगह अब 10.3-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है.

डैशबोर्ड और डोर पैनल पर कंट्रास्ट ट्रिम इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं. टॉप वेरिएंट Z Prestige में रूफ-माउंटेड 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी मिलता है.

सेफ्टी और सुविधा के लिए 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जोड़ा गया है, जिससे यह पिक-अप रोजमर्रा के इस्तेमाल और ऑफ-रोड एडवेंचर दोनों के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बन गई है.

वेरिएंट और कीमत

2026 D-Max V-Cross तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल है. इसमें V-Cross 4WD MT Z, V-Cross 4WD MT Z Prestige और V-Cross 4WD AT Z Prestige ऑप्शन शामिल है. इसकी कीमत 25.50 लाख रुपये से शुरू होकर 30.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें: पहली कार खरीदने जा रहे हैं? ये हैं 5 बेहतरीन ऑपशन्स, जो देंगे परफेक्ट बैलेंस

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola