कम बजट में टचस्क्रीन स्कूटर लेने का है प्लान? ये 5 बन सकते हैं बेस्ट चॉइस

टचस्क्रीन वाले 5 दमदार स्कूटर्स (Image Credit: Gemini)
एक ऐसी स्कूटर की तलाश है जिसमें टचस्क्रीन हो? यहाँ 5 बेहतरीन स्कूटर्स के विकल्प दिए गए हैं, जो शानदार फीचर्स और किफ़ायती रेंज के साथ आते हैं. जानें Ather Rizta, Ather 450X, TVS iQube ST, Simple One और Ola S1 Pro Gen3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स.
यदि आपको एक ऐसे स्कूटर की तलाश है, जो टचस्क्रीन के साथ आता है, तो यहां हम 5 बेस्ट ऑप्शन के बारे में बताएंगे. इन सभी स्कूटर्स में न केवल जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं, बल्कि प्राइस के मामले में भी किफायती है. इस आर्टिकल में हम आपको टचस्क्रीन के साथ आने वाली 5 शानदार स्कूटरों के बारे में जानकारी देंगे. प्राइस और फीचर्स के बारे में भी बताएंगे.
Ather Rizta
अगर आप Ather के फैन हैं, तो इस कंपनी की Rizta आपके लिए एक बढ़िया चॉइस हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,21,499 (स्टैन्डर्ड) और 1,36,999 (प्रीमियम) रुपए हैं. इस गाड़ी की IDC रेंज 123/159 km है. इसके अलावा 17.7 cm डीपव्यू डिस्प्ले मिलेगा. वहीं, प्रीमियम में TFT टचस्क्रीन का ऑप्शन आता है. बैटरी की वारंटी 8 साल तक है. एक बार फूल चार्ज होने पर 158 किलोमीटर तक यात्रा कर सकते हैं.
Ather 450X
Ather की एक और धमाकेदार स्कूटर इस लिस्ट में हमने आपके लिए रखा है. Ather 450X में सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसकी बैटरी सिर्फ 10 मिनट में 30 किलोमीटर चलने जितना चार्ज हो जाती है. इसके अलावा इसकी IDC रेंज 161 km है, जबकि टॉप स्पीड 90 kmph है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,52,499 रुपए है. सिर्फ 3.3 सेकंड में 40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. इसमें 17.7 इंच टीएफ़टी टचस्क्रीन मिलेगा, जिसमें गूगल मैप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बैटरी की वारंटी 8 साल है.
TVS iQube ST
5.1 kWH और 212 km IDC रेंज के साथ आने वाली TVS iQube ST भी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. पीलियन बैकरेस्ट, डुअल टोन सीट और बेग इनर पैनल इसे खास बनाती है. इसमें वॉइस असिस्ट और अलेक्सा स्किलसेट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस टू एम्पटी और रिमोट चार्ज स्टेटस मिलेगा. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 83 kmph है. 4.5 सेकंड में 40 kmph स्पीड पकड़ लेता है. दिल्ली में ऑन रोड प्राइस 1,83,327 रुपए है। 17.78 cm का टीएफ़टी टचस्क्रीन डिस्प्ले आपको इसमें मिलेगा.
Simple One
अगर आपको कुछ अलग चाहिए, तो Simple One बेस्ट विकल्प हो सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,89,999 रुपए है. इसकी रेंज 265 km है, जबकि 115 kmph की रफ्तार से चल सकता है. इसके अलावा सिर्फ 2.55 सेकंड में 40 kmph स्पीड पकड़ता है. इसमें स्मार्ट नेविगेशन फीचर्स मिलेंगे. 5 घंटे में 80% बैटरी चार्ज हो जाती है. इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा. हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है.
Ola S1 Pro Gen3
आप ओला लवर हैं, तो कंपनी की S1 Pro Gen3 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,02,499 रुपए है. इसकी IDC रेंज 242 km तक है, जबकि 11 kW पीक पावर और 125 kmph टॉप स्पीड है. इसमें 7 इंच का TFT टचस्क्रीन दिया गया है. इसमें मैप, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसी फीचर्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










