Tech News Today 8 May: कल लॉन्च होगा पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन POCO F5 5G, देखें स्पेक्स और कीमत
Tech News Today 8 May Updates in Hindi: Google Facebook WhatsApp Twitter ChatGPT स्वीडन के कॉलर आईडेंटिफायर ऐप ‘ट्रूकॉलर’ के यूजर्स की संख्या भारत में 25 करोड़ को पार कर गई है. कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ एलन मामेदी का मानना है कि कंपनी के लिए भारत में अब भी वृद्धि की बहुत गुंजाइश है. गूगल पिक्सल 7a इसी सप्ताह भारत में लॉन्च होनेवाला है. इस फोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस फोन से जुड़ी सामने आयी अब तक की खास बातें हम आपको बताते हैं. आज टेक जगत में क्या हलचल है? ऑटो इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हो रहा है? टेक ऐंड ऑटो सेक्टर की दिनभर की बड़ी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ.
POCO F5 : कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
पोको की वेबसाइट के अनुसार, Poco F5 5G ग्लोबल स्तर पर तीन कलर वेरिएंट- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा. फोन को 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में सेल होगा. दूसरी ओर, पोको एफ5 प्रो 5जी को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा. दोनों स्मार्टफोन को Android 13 आधारित MIUI 14 पर पेश किया जाएगा. कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कंपनी ने पहले की थी. अब कंपनी ने वेबसाइट के माध्यम से POCO F5 5G के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी दी है.
POCO F5 में मिलेंगे ये फीचर्स
POCO F5 में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. Poco F5 में 5160 एमएएच की बैटरी 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8th जेनरेशन टू चिपसेट पर काम करेगा और ये एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आयेगा. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरा 64MP का, अल्ट्रावाइड 8MP और मैक्रो कैमरा 2MP का होगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा होगा.
व्हाट्सऐप का यह फीचर साबित होगा फायदेमंद
व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप पर आनेवाला आगामी चैनल्स लिस्ट फीचर यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा. चैनल्स लिस्ट आसानी से देख पाने से यूजर्स कम यूज होने वाले चैनल्स को आसानी से अनफॉलो कर सकेंगे. इसके अलावा, यूजर्स जिन चैनल्स को फॉलो करते हैं, उन्हें उनके अपडेट्स भी आसानी से मिल जाया करेंगे. यह फीचर कब तक रोल आउट होगा, इस बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.
WhatsApp के नये फीचर से यूजर्स देख सकेंगे चैनल्स
WhatsApp यूजर्स अब ऐप पर ही आसानी से चैनल्स देख सकेंगे. पॉपुलर मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए चैनल्स लिस्ट नाम के एक नये फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से उन चैनल्स को एक लिस्ट में देख पाएंगे, जिन्हें वे फॉलो करते हैं. इस फीचर के लिए ऐप के इंटरफेस में बदलाव कर स्टेटस टैब में चैनल लिस्ट जोड़ा जाएगा. कंपनी आनेवाले दिनों में अपडेट के जरिये iOS यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट करेगी.
2G नेटवर्क सपोर्ट करेगा फोन
Nokia के तीनों फीचर फोन में 2G नेटवर्क सपोर्ट मिलती है. वहीं, Nokia 110 4G के बाद अब 2G में भी आ गया है. नये Nokia 110 2G में पहले जैसे फीचर्स हैं. Nokia ने अभी तक इन फीचर फोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है. वैसे, उम्मीद है कि ये काफी किफायती होंगे. Nokia अपने 105 और 106 का भी 4G वेरिएंट जारी करने का प्लान बना रही है.
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए