ePaper

iPhone 14 पर 25 हजार रुपये तक बचाने का मौका, यहां पाएं ऑफर्स की पूरी डिटेल्स

Updated at : 07 Dec 2022 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
iPhone 14 पर 25 हजार रुपये तक बचाने का मौका, यहां पाएं ऑफर्स की पूरी डिटेल्स

iPhone 14 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत इस समय करीबन 80,000 रुपये है. लेकिन आज हम आपको Flipkart के एक ऐसे ऑफर के बारे में बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल कर आप इस स्मार्टफोन पर 25,000 रुपये तक बचा सकेंगे.

विज्ञापन

iPhone 14 Flipkart Offers: Apple ने कुछ ही समय पहले भारत में अपने लेटेस्ट iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया है. यह काफी जबरदस्त और पावरफुल स्मार्टफोन्स है. आज हम आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले एक ऐसे ऑफर के बारे में बताने वाले हैं जिसका फायदा उठाकर आप इस स्मार्टफोन पर 25,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे. अगर आप भी iPhone 14 को खरीदने के लिए इस तरह के किसी ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो Flipkart पर दिए जा रहे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. ऑफर्स के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 53,000 रुपये के आसपास पहुंच जाती है. चलिए इस स्मार्टफोन और इसपर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Apple iPhone 14 Specifications

स्पेक्स की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच का XDR OLED डिस्प्ले मिल जाता है. यह डिस्प्ले HDR 10 टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है. बेहतर परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में Bionic A15 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह स्मार्टफोन iOs 16 के साथ आता है और इसे iOs 16.1 पर अपग्रेड किया जा सकता है. स्टोरेज ऑप्शंस पर नजर डालें तो इसमें आपको 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज, 6GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है. इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 12MP का और और अल्ट्रावाइड कैमरा भी 12MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में भी 12MP का शूटर दिया गया है. यह स्मार्टफोन 3279mAh की बैटरी के साथ आता है और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है.

iPhone 14 Flipkart Offers

वैसे तो iPhone 14 की कीमत ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Flipkart पर 78,740 रुपये रखी गयी है. वहीं, इस स्मार्टफोन पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो इसमें 20,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. यह एक्सचेंज ऑफर iPhone 13 Pro Max पर दिया जा रहा है. ध्यान रखे एक्सचेंज अमाउंट आपके पुराने iPhone की कंडीशन पर निर्भर करता है. बैंक ऑफर्स की बात करें तो इस समय Flipkart पर HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. इन सभी ऑफर्स का इस्तेमाल कर आप इस स्मार्टफोन पर 25,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola