Flipkart Amazon के सेल में Samsung ने 24 घंटे में बेच डाले 12 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन, यह रहा बेस्टसेलर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Sep 2022 3:44 PM

विज्ञापन

सैमसंग इंडिया ने कहा कि ई-कॉमर्स मंचों- अमेजन और फ्लिपकार्ट पर जारी त्योहरी सेल के पहले ही दिन उसने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 12 लाख से अधिक गैलेक्सी स्मार्टफोन बेचे.

विज्ञापन

Samsung Smartphone Sale: सैमसंग इंडिया ने फेस्टिव सेल के दौरान पहले दिन भारत में 12 लाख से ज्यादा गैलेक्सी डिवाइस के फोन बेच डाले हैं और इनसे 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की है. स्मार्टफोन की गैलेक्सी सीरीज, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सबसे अधिक मांग वाले फोन में से एक थी.

स्मार्टफोन बनानेवाली कंपनी सैमसंग इंडिया ने कहा कि ई-कॉमर्स मंचों- अमेजन और फ्लिपकार्ट पर जारी त्योहरी सेल के पहले ही दिन उसने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 12 लाख से अधिक गैलेक्सी स्मार्टफोन बेचे.

Also Read: Amazon Sale में 1 लाख का मोबाइल 50 हजार रुपये में खरीदने का मौका, ऐसे पाएं Best Deal

सैमसंग ने त्योहारी सेल के लिए गैलेक्सी श्रृंखला वाले अपने स्मार्टफोन हैंडसेट की कीमतों में 17 से 60 फीसदी तक की कटौती की है. कंपनी ने एक बयान में कहा, ऑनलाइन त्योहारी सेल के पहले दिन सैमसंग ने 12 लाख से ज्यादा गैलेक्सी हैंडसेट्स बेचे, जो भारत में एक नया रिकॉर्ड है. कीमत के लिहाज से सैमसंग ने 24 घंटे के दौरान 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गैलेक्सी हैंडसेट बेचे.

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज के पहले दिन, सैमसंग ने प्लैटफॉर्म पर अपनी बाजार हिस्सेदारी को दोगुना कर दिया. गैलेक्सी एफ13 4जी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वालों में से था, जबकि 5जी स्मार्टफोन्स में गैलेक्सी एफ23 सबसे आगे था. सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई 5जी, गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस22, गैलेक्सी एम53, गैलेक्सी एम33, एम32 प्राइम एडिशन और गैलेक्सी एम13 फोन की कीमतों में कटौती की है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Flipkart Big Billion Days Sale: 20,000 रुपये के अंदर ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन डील्स, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola