8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया सैमसंग का नया सस्ता स्मार्टफोन, जानें सारी खूबियां

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Dec 2022 9:35 AM

विज्ञापन

Samsung (सैमसंग) का सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M04 (गैलेक्सी एम04) 90Hz के रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले के साथ आता है. यह एचडी+ रेजॉल्यूशन पर भी काम करेगा. इस स्मार्टफोन के टॉप सेंटर में वाॅटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन मिलेगी.

विज्ञापन

Samsung Galaxy M04 Price & Specs : स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एम जीरो फोर (Galaxy M04) स्मार्टफोन उतारा है. सैमसंग के इस किफायती फोन की खूबियों के बारे में बात करें तो यह 90Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो P35 चिप और 5000mAh की बैटरी से लैस है. आठ हजार रुपये के बजट में आये इस स्मार्टफोन के फीचर्स आइए जानें डीटेल से-

Samsung Galaxy M04 Features & Specifications

Samsung (सैमसंग) का सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M04 (गैलेक्सी एम04) 90Hz के रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले के साथ आता है. यह एचडी+ रेजॉल्यूशन पर भी काम करेगा. इस स्मार्टफोन के टॉप सेंटर में वाॅटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन मिलेगी.

फोन में एक मीडियाटेक हीलियो P35 चिप मिलती है, जिसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इस फोन में रैम प्लस का फीचर भी दिया गया है, जिससे इसकी रैम 8GB तक हो सकती है. इसके साथ ही, फोन में 1TB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज का भी विकल्प मिलेगा. यह Android 12 OS के साथ आयेगा.

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 13MP का मेन सेंसर और 2MP का अडिशनल सेंसर शामिल है. फ्रंट पर स्मार्टफोन में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

Also Read: Samsung Galaxy A73 और A33 को मिला One UI 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट, जानें क्या है खास
Samsung Galaxy M04 Price & Availability

नये सैमसंग गैलेक्सी M04 स्मार्टफोन को भारत में 8,499 रुपये की किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है. स्मार्टफोन की बिक्री 16 दिसंबर से शुरू होगी. इस किफायती स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है. यह हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें मिंट ग्रीन, ब्लू और गोल्ड व्हाइट शामिल हैं.

Also Read: JIO Airtel ने कर ली तैयारी, अब Apple Samsung की बारी, जानें आपके फोन को कब मिलेगा 5G Update

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola