Hero, Honda या TVS...जून 2026 में किसने मारी बाजी? जानिए सबसे ज्यादा बिकने वाले 7 टू-व्हीलर ब्रांड

Updated:
विज्ञापन
Hero Destini 125 (Photo: heromotocorp.com)

Hero Destini 125 (Photo: heromotocorp.com)

SIAM के जून 2026 घरेलू बिक्री आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 18.51 लाख टू-व्हीलर्स बिके. Hero MotoCorp सबसे ज्यादा बिक्री के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि Honda और TVS दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने जून 2026 के घरेलू बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं. इस बार टू-व्हीलर बाजार ने शानदार परफॉर्म किया है. जून 2026 में देशभर में कुल 18,51,400 टू-व्हीलर्स बिके. वहीं जून 2025 में यह आंकड़ा 15,61,283 यूनिट था. यानी एक साल में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचकर नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी. वहीं होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) दूसरे और टीवीएस मोटर कंपनी तीसरे स्थान पर रही. आइए अब जानते हैं जून 2026 में घरेलू बिक्री के बेस्ड पर देश के 7 सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर ब्रांड कौन-से रहे.

Hero MotoCorp रही नंबर-1

जून 2026 में भी भारतीय टू-व्हीलर बाजार में Hero MotoCorp का दबदबा बरकरार रहा. कंपनी ने इस महीने 5,02,890 यूनिट्स की बिक्री की. हालांकि जून 2025 के मुकाबले बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज हुई, जब कंपनी ने 5,25,136 यूनिट्स बेची थीं. इसके बावजूद Hero MotoCorp अपने कॉम्पिटिटर से काफी आगे रही और देश की सबसे ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचने वाली कंपनी बनी रही.

Honda ने दूसरे स्थान पर बनाई मजबूत पकड़

Honda Motorcycle & Scooter India ने भी शानदार परफॉर्म करते हुए जून 2026 में 4,68,956 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की. यह आंकड़ा जून 2025 में बेची गई 3,88,812 यूनिट्स से काफी बेहतर है. कंपनी की इस बढ़त के पीछे उसके स्कूटर और कम्यूटर बाइक्स की मजबूत मांग है, जिसकी बदौलत Honda ने भारतीय बाजार में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा.

TVS मोटर ने 4 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचे

TVS Motor Company ने जून 2026 में 4,11,014 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की. पिछले साल जून 2025 में कंपनी ने 2,81,012 यूनिट्स बेची थीं. यानी इस बार TVS ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है. कंपनी की इस मजबूत बिक्री के पीछे उसके कम्यूटर मोटरसाइकिल, स्कूटर और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पोर्टफोलियो की बढ़ती मांग है.

ये भी पढ़ें: मार्केट में छा गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून 2026 में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स, जानें इसकी खासियत

Bajaj ऑटो चौथे स्थान पर बरकरार

बजाज ऑटो ने भी अपनी चौथी पोजिशन बरकरार रखी. जून 2026 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,66,956 गाड़ियों की बिक्री की. वहीं जून 2025 में यह आंकड़ा 1,49,317 यूनिट्स था. बजाज की बिक्री बढ़ने की सबसे बड़ी वजह उसकी Pulsar बाइक और Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग रही.

Royal Enfield ने पार किया 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा

जून 2026 में Royal Enfield ने घरेलू बाजार में 1,02,930 मोटरसाइकिलें बेचीं. पिछले साल जून 2025 में कंपनी की बिक्री 76,957 यूनिट्स रही थी. इसी दमदार बढ़त के साथ Royal Enfield बिक्री के मामले में पांचवें स्थान पर रही. कंपनी की इस सफलता के पीछे उसकी 350cc और 450cc मोटरसाइकिलों की लगातार बनी हुई मजबूत डिमांड सबसे बड़ा कारण रही.

Suzuki की बिक्री में भी दिखी शानदार तेजी

Suzuki Motorcycle India ने भी जून 2026 में बेहतरीन परफॉर्म किया. कंपनी ने घरेलू बाजार में 91,264 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 73,934 यूनिट्स था. मजबूत बिक्री के दम पर Suzuki छठे स्थान पर बनी रही. कंपनी की पॉपुलर Access 125 स्कूटर और कम्यूटर मोटरसाइकिलों की अच्छी मांग ने इस ग्रोथ में बड़ा रोल प्ले किया.

यामाहा ने सातवां स्थान हासिल किया

जून 2026 में भारत में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचने वाली कंपनियों की लिस्ट में इंडिया यामाहा मोटर ने सातवां स्थान हासिल किया. कंपनी ने इस दौरान घरेलू बाजार में 66,573 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल जून में बिके 44,417 यूनिट्स के मुकाबले शानदार बढ़ोतरी है. इस ग्रोथ के पीछे यामाहा के स्कूटर्स और प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बढ़ती मांग बड़ी वजह रही.

ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 के सबसे सस्ते STD वेरिएंट में क्या है खास? जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola