Royal Enfield ने लॉन्च की सबसे सस्ती Bullet, जानें कीमत और कैसे है दूसरी बाइक से अलग
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2020 12:27 PM
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने सबसे किफायती मॉडल क्लासिक 350 को सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ लॉन्च कर दिया है.
BS6 Royal Enfield Classic 350 Price and Features: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने सबसे किफायती मॉडल क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) को सिंगल चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ लॉन्च कर दिया है.
BS6 इंजन से लैस यह बाइक BS4 इंजन वाले मॉडल की तुलना में 11,000 रुपये महंगी है. यह बाइक डीलरशिप्स तक पहुंच चुकी है और जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी.
BS6 Royal Enfield Classic 350 के पावर और स्पेशिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 346cc का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 5250 RPM पर 19.1 HP की पावर और 4000 RPM पर 28 NM टॉर्क जेनरेट करता है.
यह नयी बाइक 1390 mm व्हीलबेस, 135 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 2160 mm लंबाई, 790 mm चौड़ाई, 1090 mm ऊंचाई, 194 किलो कर्ब वेट और 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक के साथ आती है.
यह बाइक अब ऐश, चेस्टनट रेड, रेडडिच रेड तीन नये कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. इसके अलावा बाजार में पहले से मौजूद प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वर शेड में भी यह बाइक उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










