ePaper

SPECTRE: अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ला रही Rolls Royce, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Updated at : 20 Oct 2022 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
SPECTRE: अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ला रही Rolls Royce, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Rolls Royce ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Spectre से पर्दा उठा दिया है. इस स्टोरी में हम आपको इस कार से जुड़ी कई जरूरी चीजें बताने वाले हैं. ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार्स में दिलचस्पी रखते हैं तो इस कार पर जरूर नजर डालें.

विज्ञापन

Rolls Royce Spectre Unveiled: सुपर लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स रॉयस ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Spectre से पर्दा उठा दिया है. यह कार फीचर्स और माइलेज के मामले में पूरी तरह बीस्ट होने वाली है. डिजाइन के मामले में भी यह कार काफी जबरदस्त होने वाली है. इस कार में आपको कूपे डिजाइन देखने को मिलने वाला है.अगर आप भी अपने लिए एक सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं तो Rolls Royce Spectre को चेकआउट कर सकते हैं.

Rolls Royce Spectre Design 

रोल्स रॉयस की यह कार दिखने में फैंटम कूपे मॉडल पर आधारित है. कंपनी ने इसके डिजाइन को एक साल पहले दुनिया के सामने पेश किया था. अब बात करते हैं लुक की तो यह कार पूरी तरह से ऑल-एल्युमिनियम स्पेसफ्रेम आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. इस आर्किटेक्चर को लक्ज़री आर्किटेक्चर कहा जाता है. अब इस कार में आपके मौजूदा दूसरे कार्स से चौड़े फ्रंट ग्रिल्स, स्प्लिट-हेडलैंप, अल्ट्रा स्लिम LED DRLs और हेडलैंप क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं वहीं इसके रियर पर नजर डालें तो इसमें आपको फास्टबैक टेललैम्प्स, फास्टबैक रूफ पैनल, टेल लैंप और 23 इंच व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Rolls Royce Spectre Battery 

रोल्स रॉयस ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में काफी पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने इस कार को 25 किलोमीटर तक चलने के लिए टेस्ट किया है. जानकारी के लिए बता दें ये टेस्टिंग फिलहाल अपने आखरी स्टेज पर है और इसके पूरे होने के बाद ही इस कार के रेंज का सही अंदाजा लगाया जा सकता है. Rolls Royce Spectre के पावर फिगर्स की बात करें तो यह कार 585bhp की पावर और 900nm की पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को सिंगल चार्ज में 520 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. यह कार महज 4.5 सेकंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola