Free OTT: Jio के इन रिचार्ज प्लान्स में मिलता है Amazon Prime Video और Netflix का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

हम सभी OTT प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते हैं. इसके लिए हमें इन प्लैटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत होती है और उसके लिए मासिक शुल्क भी चुकाना पड़ता है. आज हम आपको Reliance Jio के उन रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे जिनमें आपको मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन मिल जाते हैं.
Jio OTT Bundle Plans: देश में अगर हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले मोबाइल नेटवर्क की बात करें तो वह Reliance का Jio है. जियो के भारत में कदम रखते ही इसने बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी ओर खींच लिया था. बता दें Reliance Jio के पास अपने कस्टमर्स के लिए कई तरह के ऑफर्स और प्लान्स मौजूद हैं. आज हम जिन प्लान्स के बारे में आपको बताने वाले हैं उनकी मदद से आप मुफ्त में कई OTT प्लैटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे. अगर आप भी OTT प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा करते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आपको बता दें ये सभी पोस्टपेड प्लान्स हैं.
रिलायंस जियो के 399 प्लान से रिचार्ज कराने पर आपको महीने का 75 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मुफ्त में मिलता है. Jio के इस प्लान के अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में ही मिल जाता है. आप अगर इस पैक से रिचार्ज करते हैं तो आपको Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security का भी सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाएगा.
Also Read: JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज : हर दिन पाएं 1GB डेटा और फ्री कॉलिंग, मिलेगी इतने दिनों की वैलिडिटी
अगर आप जियो के 599 प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको प्रतिमाह 100 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिल जाता है. इस पालन में भी कंपनी आपको Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड करती है. इस पैक से रिचार्ज कराने पर भी आपको Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security का भी सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाता है.
रिलायंस जियो के 799 के प्लान में महीने भर के लिए 150 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन का 100 SMS मिल जाता है. बता दें 799 रुपये के प्लान से रिचार्ज कराने पर भी आपको Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. Reliance Jio के इस प्लान में भी Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security का भी सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाता है.
Jio के 999 रुपये के प्लान में महीने का 200GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और प्रतिदिन का 100 SMS दिया जाता है. इस प्लान से भी रिचार्ज कराने पर आपको Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान के साथ भी कंपनी ने अपने Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security का भी सब्सक्रिप्शन बंडल किया है.
Reliance Jio के 1499 रुपये के प्लान में आपको 300 GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलता है. Jio के इस प्लान में भी Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. जियो के इस प्लान के साथ भी कंपनी आपको Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मुहैय्या कराती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




