सबसे सस्ता प्लान! 7.5 रुपये के रोजाना खर्च में अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग सहित सालभर की वैलिडिटी

Cheapest Jio Recharge Plan – टेलीकॉम मार्केट में एयरटेल, वीआई, बीएसएनएल, जियो के बीच तगड़ा कंपीटिशन है. हर कंपनी अपने यूजर्स को किफायती दर पर बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने की कोशिशों में जुटी है. मुकेश अंबानी की कंपनी जियो की अगर बात करें तो यह एक शानदार प्लान ऑफर कर रही है.
Reliance Jio Cheapest Annual Prepaid Plan: टेलीकॉम मार्केट में एयरटेल, वीआई, बीएसएनएल, जियो के बीच तगड़ा कंपीटिशन है. हर कंपनी अपने यूजर्स को किफायती दर पर बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने की कोशिशों में जुटी है. मुकेश अंबानी की कंपनी जियो की अगर बात करें तो यह एक शानदार प्लान ऑफर कर रही है. 2,545 रुपये की कीमत वाला यह प्लान लगभग सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है. आइए जानते हैं कि इस प्लान में जियो यूजर्स को क्या कुछ मिलता है-
रिलायंस जियो के 2545 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है-
जियो का एन्युअल वैलिडिटी प्रीपेड प्लान 2,545 रुपये में आता है. इसमें जियो यूजर्स को 336 दिन की वैधता मिलती है. इसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है. इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल मिलाकर 504 जीबी डेटा मिलेगा. डेली हाई स्पीड डेटा खत्म होने पर 64Kbps की स्पीड मिलेगी. यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है. इसके अलावा, हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. हर दिन 100 SMS के फायदे मिलेंगे. वहीं, JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री ऐक्सेस भी दिया जाएगा.
Also Read: Jio ने लॉन्च किये 2GB तक डेली डेटा वाले नये प्लान, मिलेंगे ये खास बेनिफिट्स
जियो रिचार्ज के एक दिन की कीमत क्या होगी?
जियो के इस प्लान की कीमत 2,545 रुपये है. 1.5 जीबी डेली डेटा बेनिफिट और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य फायदे ऑफर करनेवाले जियो के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस तरह देखें, तो इस प्लान में 7.57 रुपये प्रतिदिन के खर्च पर इतने सारे फायदे मिल रहे हैं. ऐसे में इन सारे बेनिफिट्स के साथ 28 दिनों का खर्च 212 रुपये पड़ेगा. वहीं, अभी 1.5 जीबी डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला जियो का 28 दिनोंवाला प्लान 269 रुपये में आता है. इस तरह देखा जाए तो यह सौदा बुरा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










