Reliance Jio के 399 रिचार्ज प्लान में मिलेगा फ्री Netflix और Prime Video सब्सक्रिप्शन, जानें पूरी खबर

Reliance Jio अपने ग्राकहों के लिए 399 रुपये का पोस्टपेड रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Netflix और Prime Video का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है. चलिए इस प्लान से जुड़े बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Reliance Jio 399 Postpaid Plan Benefits: रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कस्टमर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. इनमें से यूजर्स अपने जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी प्लान चुन सकते हैं. इस स्टोरी में हम रिलायंस के 399 वाले पोस्टपेड रिचार्ज प्लान और उसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बात करने वाले हैं. Reliance Jio के इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को केवल कॉलिंग और मैसेजिंग बेनिफिट्स ही नहीं बल्कि कई OTT प्लैटफॉर्म्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिए जा रहे हैं. तो ऐसे में अगर आप भी अपने लिए कोई सस्ता पोस्टपेड रिचार्ज ढूंढ रहे हैं तो Reliance Jio के इस रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकते हैं.
रिलायंस जियो के इस पोस्टपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी. इन 28 दिनों के लिए कंपनी यूजर्स को 75GB डेटा भी मुहैय्या करा रही है. अगर आपने इन 28 दिनों के अंदर 75GB डेटा का कोटा पूरा कर लिया तो इसके बाद कंपनी आपसे प्रति GB के हिसाब से 10 रुपये चार्ज करेगी. जानकारी के लिए बता दें इस प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को 200GB तक डेटा रोलओवर की भी सुविधा दे रही है.
इसके साथ ही कंपनी आपको इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कालिंग की भी सुविधा दे रही है और आप इस सुविधा का फायदा किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए उठा सकते हैं. इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहकों को प्रतिदिन का 100 SMS भी दिया जा रहा है. केवल ये ही नहीं 399 के पोस्टपेड रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर्स को Jio TV, Jio Cloud, Jio Security समेत कई और Jio ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है.
रिलायंस जियो के इस प्लान की खासियत इसके साथ मिलने वाला OTT प्लैटफॉर्म्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है. Jio के इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को Netflix और Prime Video का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. बता दें Prime Video का सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए वैलिड होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




