ePaper

14 सीटों वाली सबसे सस्ती कार, पिकनिक से लेकर रोड ट्रिप बनेगा शानदार

Updated at : 30 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Force Traveller 3350

फोर्स ट्रैवलर

अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के साथ पिकनिक या फिर किसी लॉग ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Force Traveller एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको 14 सीट मिलेगी. साथ ही लगेज के लिए अच्छा-खासा स्पेस भी. जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन.

विज्ञापन

Force Traveller 3350 Super: सर्दियों का मौसम शुरू होने को है. ऐसे में कई लोग अपने-अपने परिवार या दोस्तों के साथ लॉग ट्रिप या पिकनिक पर जाने की प्लानिंग करेंगे. लेकिन कई लोगों फैमिली के साथ कहीं जाने का सपना, सपना ही रह जाता है. क्योंकि, बड़ी फैमिली होने के कारण वे साथ में कहीं जा नहीं पाते और अगर गाड़ी करते भी हैं तो उन्हें अलग-अलग गाड़ियां करनी पड़ती हैं. जिससे मौज-मस्ती तो अधूरी रह ही जाती है, लेकिन अलग-अलग गाड़ियों के कारण बजट भी बिगड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो फिर आज हम आपको एक ऐसी गाड़ी के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी. साथ ही आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बाहर घूमने जा सकेंगे. आज हम आपको जिस गाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, उसका नाम है फोर्स ट्रैवलर 3350 सुपर (Force Traveller 3350 Super). आइए आपको बताते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

Force Traveller 3350 Super: सिटिंग कैपेसिटी

Force Traveller 3350 Super एक मिनी वैन है. लेकिन आप इसे बड़ी कार या फैमिली कार का भी नाम दे सकते हैं. क्योंकि, इसमें आपको 8 या 10 नहीं बल्कि 14 सीट मिलेगी. जी हां, इस 14 सीटर वैन में आप अपने परिवार के साथ आराम से घूम सकते हैं. इतना ही नहीं, इस गाड़ी में आपको ढेर सारे लगेज के लिए भी काफी जगह मिलेगी.

Force Traveller 3350 Super: कीमत

Force Traveller 3350 Super की कीमत कि बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख रुपये है. हालांकि, कीमत अलग-अलग शहर, वेरिएंट्स और कलर पर निर्भर करती है.

Force Traveller 3350 Super: इंजन

Force Traveller 3350 Super में 2596 CC के साथ 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो TCIC, DI, FM2.6CR ED कॉमन रेल, पावर और माइलेज एफिशिएंसी को बैलेंस करता है. इस गाड़ी का इंजन 115 का पावर और 350 टॉर्क जेनरेट करने के साथ-साथ जरूरत के हिसाब से जरूरी ताकत और पिकअप ऑफर करता है. साथ ही सड़क पर बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस गाड़ी को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सिंक्रोमेश क्लच के साथ डिजाइन किया गया है.

Force Traveller 3350 Super: सस्पेंशन और डिजाइन

Force Traveller 3350 Super को यात्रियों को आरामदायक सवारी देने के हिसाब से डिजाइन किया गया है. जिससे यह किसी भी रोड कंडीशन पर स्टेबलिटी और कंट्रोल बैलेंस करता है. सस्पेंशन सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रियों को झटके कम लगेंगे और उन्हें बेहतर और सेफ ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलेगा. ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर सुरक्षा के लिए उत्तरदायी और विश्वसनीय स्टॉपिंग पावर प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है. डिजाइन कि बात करें तो Force Traveller 3350 Super के बाहरी डिजाइन में एरोडायमेनिक स्टेबलिटी को प्राथमिकता दी गई है. वहीं, इंटीरियर डिजाइन यात्रियों के आराम और सुविधा के अनुसार खास डिजाइन किया गया है. इसमें बैठने की जगह से लेकर उचित हेडरूम और यात्री सुविधाएं हैं.

Renault Duster की भारत में इस दिन होगी शानदार वापसी, कंपनी ने कर दिया ऐलान

20 साल बाद लौटकर आ रही TATA की यह स्टायलिश SUV, जो बढ़ाएगी Maruti-Mahindra की टेंशन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola