Maruti Suzuki ने उतारी नयी Jimny, कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू

Published by : Agency Updated At : 07 Jun 2023 3:35 PM

विज्ञापन

Maruti Suzuki Jimny - जिम्नी के मैनुअल ट्रिम्स की कीमत 12.74 लाख से 13.85 लाख रुपये के बीच है, जबकि 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रिम्स की कीमत 13.94 लाख से 15.05 लाख रुपये के बीच है. 5-दरवाजों वाला मॉडल, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल मोटर है, दो ट्रिम्स - जेटा और अल्फा में आयेगा और इसे नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Jimny : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (एसयूवी) खंड में अपनी स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ‘जिम्नी’ उतारी है. इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है. कंपनी की निगाह एसयूवी खंड में शीर्ष स्थान हासिल करने पर है.

जिम्नी के मैनुअल ट्रिम्स की कीमत 12.74 लाख रुपये से 13.85 लाख रुपये के बीच है, जबकि 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रिम्स की कीमत 13.94 लाख से 15.05 लाख रुपये के बीच है. पांच दरवाजों वाला मॉडल, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल मोटर है, दो ट्रिम्स – जेटा और अल्फा में आयेगा और इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा.

Also Read: Maruti Suzuki Jimny: आ गई मारुति की नयी SUV, देखिए मारुति जिम्नी की क्लासिक तस्वीरें

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयूची ने बताया, जिम्नी (5-दरवाजे) को पेश करना हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता बनने में हमारी मदद करेगी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola