JioPhone Next: सबसे सस्ते स्मार्टफोन की जियो और गूगल कर रहे फाइनल टेस्टिंग

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2021 4:25 PM

विज्ञापन

jiophone next latest update, reliance jio, mukesh ambani: Jio Phone Next एक अल्ट्रा-अफॉर्डेबल 4जी स्मार्टफोन है, जिसे Reliance Jio और Google द्वारा डेवलप किया गया है. लॉन्च से पहले दोनों कंपनियां मिलकर लिमिटेड यूजर्स के बीच इसकी टेस्टिंग कर रही हैं.

विज्ञापन

JioPhone Next, Reliance Jio, Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जब से सस्ता स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट लाने का ऐलान किया है, लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों में इसे लेकर इतना कौतूहल है कि इसके बारे में एक-एक चीज जान लेना चाहते हैं. यही वजह से कि मीडिया में इसे लेकर नयी-नयी बातें सामने आ रही हैं.

जियोफोन नेक्स्ट को लेकर ताजा अपडेट यह है कि यह बहुप्रतीक्षित किफायती स्मार्टफोन परीक्षण के उन्नत चरण में है और जियो के एक बयान के मुताबिक, यह बाजार में दिवाली के त्योहारी सीजन से पहले आ जाएगा.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के सालाना एजीएम में कहा था कि जियो और गूगल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा जियोफोन नेक्स्ट 10 सितंबर से उपलब्ध होगा.

Also Read: Jio ला रहा दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, मिलेंगे ये फीचर्स

जियो ने अब एक बयान में कहा है, दोनों कंपनियों ने आगे और सुधार के लिए सीमित उपयोगकर्ताओं के साथ जियोफोन नेक्स्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है और दीवाली के त्योहारी सीजन तक इसे अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम जारी है.

कंपनी के बयान में आगे कहा गया कि इस अतिरिक्त समय से वैश्विक स्तर पर पूरे उद्योग में देखी जा रही सेमीकंडक्टर्स की कमी को कम करने में भी मदद मिलेगी. जियो और गूगल ने कहा कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट की पेशकश की दिशा में काफी प्रगति की है.

इस फोन को दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से भारत में बना रही हैं. जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसमें एंड्राॅयड और प्ले स्टोर पर आधारित ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है. अनुमान है कि जियोफोन नेक्स्ट बेहद किफायती स्मार्टफोन होगा, हालांकि इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है.(इनपुट:भाषा)

Also Read: Jio, Airtel, Vi के 200 रुपये से सस्ते रीचार्ज प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा का भी फायदा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola