Jio Airtel Vi : 30 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान, मिलेंगे कई फायदे

How To Fix Slow 5G Speed
Jio, Airtel, और Vi ने 30 दिनों की वैधता वाले कुछ और नये प्रीपेड रीचार्ज प्लान जारी किये हैं. इन प्लान में महीनेभर की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा का फायदा भी मिलता है. ऐसे में अगर आप भी 30 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता रीचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके काम की है.
Airtel Vs JIO Vs VI 30 Days Recharge Plan : रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अपने ज्यादातर प्लान को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ ऑफर करती हैं. लेकिन टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेश के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों ने 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किये. अब Jio, Airtel, और Vi ने 30 दिनों की वैधता वाले कुछ और नये प्रीपेड रीचार्ज प्लान जारी किये हैं. इन प्लान में महीनेभर की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा का फायदा भी मिलता है. ऐसे में अगर आप भी 30 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता रीचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके काम की है. आइए जानते हैं एक महीने वाले बेस्ट रीचार्ज प्लान्स की डीटेल्स-
रिलायंस जियो का 30 दिन वाला प्लान
30 दिनों की वैलिडिटी में जियो के पोर्टफोलियो में 296 रुपये का प्लान है. इसमें पूरे महीने के लिए 25 जीबी डेटा दिया जाता है. इसके अलावा प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है. जियो का दूसरा 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 181 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान में कंपनी 30 जीबी डेटा देती है. साथ ही, इसमें डेटा खर्च करने की कोई सीमा नहीं है. इस प्लान में कॉलिंग या मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलती है.
Also Read: ALERT: बैंक अकाउंट खाली कर सकता है फ्री डेटा का लालच, यूजर्स को यह मैसेज भेज रही JIO
एयरटेल का 30 दिन वाला प्लान
भारती एयरटेल के पोर्टफोलियो में 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के कई अच्छे विकल्प आते हैं. इनमें एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान 3 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 300 एसएमएस बेनिफिट्स ऑफर करता है. 319 रुपये के प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल के साथ रोजाना 2 जीबी डेटा और रोजाना 100 एसएमएस मिलता है. 31 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ विंक म्यूजिक, अपोलो 24/7 सर्कल और फ्री हेलोट्यून्स भी मिलते हैं. 296 रुपये वाले प्लान में 25 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा 30 दिनों के लिए मिलती है.
वोडाफोन-आइडिया का 30 दिन वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के पोर्टफोलियो में पूरे महीने की वैलिडिटी वाले दो प्रीपेड प्लान आते हैं. पहला 327 रुपये वाला प्लान जिसमें यूजर्स को 25 जीबी डेटा, रोजाना 100 एसएमएस और 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वहीं, 337 रुपये के प्लान में कंपनी 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ 28 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ऑफर करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




