Jio Recharge: पूरे महीने इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है जियो का यह सस्ता रीचार्ज

Jio Offer on Prepaid Plan: रिलायंस जियो का 155 रुपये वाला प्लान शानदार बेनिफिट्स ऑफर करता है. यह ग्राहकों का पसंदीदा प्लान है और इसकी वजह है इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स.
Jio 155 Recharge: अगर आप रिलायंस जियो (Reliance Jio) की प्रीपेड सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. हम आपको जियो के एक ऐसे रीचार्ज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पूरे महीने इंटरनेट और अनलिमिटेड कालिंग कर सकते हैं. जियो का यह प्रीपेड प्लान, कंपनी के सबसे ज्यादा बिकनेवाले रीचार्ज में शामिल है.
रिलायंस जियो का 155 रुपये वाला प्लान शानदार बेनिफिट्स ऑफर करता है. यह ग्राहकों का पसंदीदा प्लान है और इसकी वजह है इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स. किफायती रेंज में आनेवाला यह प्लान अपनी कीमत की तुलना में कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है. आइए फटाफट जान लेते हैं इस प्लान के बेनिफिट्स के बारे में थोड़ा डीटेल से-
Also Read: Cheapest Jio Recharge: खत्म हो गया जियो इंटरनेट? ऐसे पाएं सस्ता 4G Data
जियो के 155 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें, तो ग्राहकों को इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 2GB डेटा मिलता है, जिसे 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान चला सकते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है. कुल मिलाकर इस प्लान में वो सारी खूबियां हैं, जिनकी जरूरत एक आम यूजर को रहती है.
Reliance JIO का 155 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा है, जो इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही यूज करते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए भी यह प्लान किफायती साबित होगा, जिनके ऑफिस और घर में वाई-फाई की सुविधा मौजूद हो और उनका ज्यादातर समय इन्हीं दो जगहों पर बीतता हो. ऐसे ग्राहकों के लिए जियो का यह प्लान बेस्ट है क्योंकि इसमें 2 जीबी इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड काॅलिंग की सुविधा मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










