4 लाख का ऑफर खत्म होने से पहले ही सोल्ड आउट हुई जीप की यह SUV

Updated:
विज्ञापन
jeep grand cherokee

Grand Cherokee / Pic: Jeep

Jeep India अपनी प्रीमियम SUVs पर भारी डिस्काउंट दे रही है. Grand Cherokee पूरे साल के लिए सोल्ड-आउट हो चुकी है, जबकि Compass और Meridian पर अभी भी लाखों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है.

विज्ञापन

मई का महीना जीप लवर्स के लिए बड़ा मौका लेकर आया था. कंपनी अपनी प्रीमियम एसयूवी रेंज पर लाखों रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही थी, लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर ने ग्राहकों का ध्यान खींच लिया. जीप इंडिया की एक दमदार और लग्जरी एसयूवी इतनी तेजी से बिकी कि अब वह पूरे साल के लिए सोल्ड-आउट हो चुकी है. ऐसे में जिन लोगों ने इस ऑफर का फायदा उठाने में देर कर दी, उनके हाथ बड़ा मौका निकल गया. दूसरी तरफ कंपनी अभी भी अपनी दूसरी एसयूवी पर शानदार डिस्काउंट और कॉर्पोरेट बेनेफिट्स दे रही है, जिससे ग्राहकों को अच्छी बचत का मौका मिल रहा है.

जीप की एसयूवी पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स

जीप इंडिया इस समय अपनी कई एसयूवी पर स्पेशल ऑफर चला रही है. इनमें कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनेफिट्स और अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर जैसे फायदे शामिल हैं. कंपनी का फोकस ग्राहकों को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ज्यादा वैल्यू देने पर है. हालांकि ये ऑफर्स हर शहर और डीलरशिप के हिसाब से थोड़े अलग हो सकते हैं.

4 लाख तक का फायदा, फिर भी सोल्ड-आउट हुई ये SUV

जीप ग्रैंड चेरोकी इस महीने सबसे ज्यादा चर्चा में रही. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस लग्जरी एसयूवी पर करीब 4 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे थे. इसके बावजूद मांग इतनी ज्यादा रही कि यह मॉडल पूरे साल के लिए सोल्ड-आउट हो गया. इसका मतलब साफ है कि प्रीमियम SUV खरीदने वाले ग्राहकों के बीच अब भी जीप की मजबूत पकड़ बनी हुई है.

Jeep Meridian पर भी मिल रही भारी बचत

अगर आप तीन रो वाली प्रीमियम SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो जीप मेरिडियन अभी भी अच्छा विकल्प बन सकती है. इस SUV पर करीब 1.65 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें कॉर्पोरेट ऑफर और अतिरिक्त बोनस शामिल हैं. मेरिडियन उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो फैमिली के लिए प्रीमियम, दमदार और लंबी दूरी के सफर वाली SUV चाहते हैं.

Jeep Compass खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका

जीप कंपास पर भी कंपनी अच्छी बचत का मौका दे रही है. मई महीने में इस SUV पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. कंपास में 2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाता है, जो करीब 170 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 17.99 लाख रुपये है. यह SUV अपने प्रीमियम डिजाइन, मजबूत रोड प्रेजेंस और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है.

रैंगलर पर नहीं मिल रहा कोई ऑफर

जहां कंपनी अपनी ज्यादातर एसयूवी पर डिस्काउंट दे रही है, वहीं जीप रैंगलर पर फिलहाल कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है. ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच रैंगलर की अलग पहचान है और कंपनी इस मॉडल को प्रीमियम पोजिशनिंग के साथ बेच रही है.

भारतीय बाजार में बढ़ रही प्रीमियम SUV की डिमांड

भारतीय ऑटो बाजार में पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम SUV की मांग तेजी से बढ़ी है. ग्राहक अब सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि रोड प्रेजेंस, एडवांस फीचर्स और मजबूत सेफ्टी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. यही वजह है कि Jeep जैसी कंपनियां लगातार अपने मॉडल्स पर ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Honda City Facelift 2026 को खरीदना सही रहेगा? घर लाने से पहले जान लें इसकी 3 खूबियां और 2 कमियां

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए [email protected] पर
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola