International Cat Day के मौके पर YouTube ने फीचर किये ये खास Videos, आप भी देखें और मजे लें

International Cat Day हर साल 8 अगस्त को मनाया जाता है. इस स्टोरी में हम आपको आज के दिन से जुड़ी सभी खास बातें बताने वाले हैं. अगर आप भी बिल्ली पालने के शौकीन हैं तो उनसे जुड़ी सभी बातें जान लें.
International Cat Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस हर साल 8 अगस्त को मनाया जाता है. आज एक दिन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों को शिक्षित करने और दुनिया भर में बिल्लियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है. माना जाता है कि बिल्लियों के आसपास होने से मनुष्यों के स्वस्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आज जम आपको इस स्टोरी में बिल्ली पालने के पीछे के सभी फायदों के बारे में बताने वाले हैं. अगर आपने भी अपने घर में पालतू बिल्ली रखा है तो इस स्टोरी की मदद से आपको उनके बारे में जानने में काफी आसानी होगी. International Cat Day के अवसर पर YouTube ने कैट्स के वीडियोज को खास तौर पर फीचर किया है. यहां आप बिल्लियों से जुड़े तरह-तरह के वीडियोज एक्स्प्लोर कर सकते हैं.
पालतू जानवरों के रूप में अगर हम अपने घर में बिल्लियों को पालते हैं तो इससे मनुष्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यह खूबसूरत प्रजाति मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर तनाव के स्तर को कम करती है. बिल्लियां शारीरिक और संज्ञानात्मक कार्य करने में मनुष्य की सहायता भी करती हैं. बता दें बिल्लियां अपने मालिक से बहुत ही जुड़ी हुई होती है भले ही वह इस चीज को न दर्शाये लेकिन वे अपने मालिक से बहुत ही ज्यादा प्यार करती है.
Also Read: YouTube जल्द लेकर आ रहा नया फीचर, ऐसे करता है काम
बिल्लियों का अस्तित्व पृथ्वी पर लाखों वर्षों से हैं. शिकारियों ने पहली बार बिल्लियों को पालतू बनाने की शुरुआत की थी, इन्ही शिकारियों ने इन्हे अपने साथी के रूप में माना. ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर, मनुष्यों ने लगभग 5,000 साल पहले पहली बार बिल्लियों को अपना पालतू बनाया था.
पहले की तुलना में मॉडर्न युग में बिल्लियां काफी विकसित हो चुकी है. बता दें बिल्लियां कई शारीरिक और व्यवहारिक विशेषताओं के साथ वर्तमान प्रजाति बनने से पहले हजारों वर्षों के विकास से गुजरी है. हालांकि, सदियों से बिल्लियां कैसे विकसित हुई हैं, यह एक रोमांचक विषय है. बिल्लियों की कई नस्लें पायी जाती है. लेकिन, अधिकतर इन सभी के स्वभाव एक ही जैसे होते हैं.
Also Read: Google ने शुरू की ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना, 10वीं कक्षा तक के छात्र ले सकेंगे हिस्सा
बिल्लियों के शारीरिक गुणों को देखें तो उनकी बनावट काफी लचीली होती है. वे कहीं से भी कूदें तो सीधे अपने पैरों पर ही खड़े होते हैं. बिल्लियां अपने दांतों और पंजों का इस्तेमाल चूहे जैसे छोटे आकार के जीवों को पकड़ने के लिए करते हैं.
पालतू जानवर होने के बावजूद इनका स्वभाव अलग किस्म का होता है. ये दूसरे जानवरों की तुलना में कम संवेदनशील होती हैं. उदाहरण के लिए, बिल्लियों की दृष्टि कुत्तों की तुलना में कम देख सकती है, लेकिन उनकी सुनने की क्षमता बहुत बेहतर होती है.
बिल्लियों के बारे में कई रोचक बातें हैं. वे बिलकुल बिना आवाज किये चुपचाप आगे बढ़ सकते हैं, जिससे वे अन्य जानवरों का शिकार करने और बड़े शिकारियों से खुद को बचाने में सक्षम हो जाते हैं. एक बिल्ली अपनी ऊंचाई से 6 गुना ज्यादा दूर तक कूद सकता है. बिल्लियों को सोना काफी पसंद हैं और इसी वजह से वे अपने जीवन का 50 प्रतिशत समय सोते हुए गुजारती है.
Also Read: YouTube के जरिये भी आपके स्मार्टफोन में पहुंच रहा Malware, ये है बचने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




