IRCTC के फेक ऐप से बच कर रहें, ट्रेन टिकट बुकिंग के चक्कर में कहीं धोखा न हो जाए
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Aug 2023 7:52 PM
IRCTC Fake App Alert : इन दिनों मार्केट में फर्जी आईआरसीटीसी ऐप मौजूद हैं, जिससे यूजर्स ठगी का शिकार हो रहे हैं. इस मामले में आईआरसीटीसी ने एक ट्वीट कर अपने यूजर्स को अलर्ट किया है. ऐसे में आईआरसीटीसी ऐप के इस्तेमाल से पहले सतर्क रहें और सिर्फ आधिकारिक स्रोत से ही डाउनलोड करें.

IRCTC Fake App : भारतीय रेल (Indian Railways) की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने यूजर्स को ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक (online train ticket booking) करने की सहूलियत देता है. ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए यह सबसे भरोसेमंद प्लैटफॉर्म माना जाता है. आईआरसीटीसी ने फेक ऐप को लेकर अपने यूजर्स को अलर्ट किया है.

खबर है कि इन दिनों मार्केट में फर्जी आईआरसीटीसी ऐप मौजूद हैं, जिससे यूजर्स ठगी का शिकार हो रहे हैं. इस मामले में आईआरसीटीसी ने एक ट्वीट कर अपने यूजर्स को अलर्ट किया है. ऐसे में आईआरसीटीसी ऐप के इस्तेमाल से पहले सतर्क रहें और सिर्फ आधिकारिक स्रोत से ही डाउनलोड करें. फर्जी ऐप्स से बचें और अपना ट्रेन टिकट बुकिंग सुरक्षित रखें.

आईआरसीटीसी ने अपने यूजर्स को अलर्ट किया है. यह फर्जी ऐप को देखने में बिलकुल असली ऐप की तरह दिखता है, जिससे यूजर्स नकली और असली ऐप के बीच फर्क नहीं कर पाते हैं. आईआरसीटीसी ने बताया है कि इन दिनों हैकर्स फिशिंग लिंक भेजकर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं. यूजर्स को ऐसे लिंक डाउनलोड न करने की सलाह है.

फर्जी ऐप को अगर किसी ने डाउनलोड कर लिया, तो उसके साथ धोखा हो सकता है. ऐसे में सभी यूजर्स से अपील है कि आईआरसीटीसी ऐप का उपयोग करते समय सावधानी बरतें. हैकर्स धोखे से लोगों को फिशिंग लिंक को डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं. यूजर्स को सलाह है कि रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें.

अगर आपको ऐसी किसी घटना की जानकारी मिले, तो उसके बारे में आईआरसीटीसी के कस्टमर केयर नंबर को बताएं. यूजर्स को किसी भी संदिग्ध लिंक पर नहीं क्लिक करना चाहिए. ऐसी लिंक फ्रॉड की वजह बन सकती है. किसी के साथ ओटीटी या लॉगिन क्रेडेंशियल शेयर करने से बचें. इसकी वजह से आपके साथ फ्रॉड हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










