ePaper

Google Play Store से 9 लाख से ज्यादा ऐप्स की होगी छुट्टी, इन ऐप्स पर गिरेगी गाज

Updated at : 16 May 2022 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Google Play Store से 9 लाख से ज्यादा ऐप्स की होगी छुट्टी, इन ऐप्स पर गिरेगी गाज

Google और Apple ने ऐसे ऐप्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है या जिन ऐप्स को पिछले दो साल में अपडेट नहीं किया गया है. ऐसे सभी ऐप्स को प्लैटफॉर्म से हटा दिया जाएगा.

विज्ञापन

Google App Removal: गूगल अपने प्ले स्टोर से (Google Play Store) लगभग 9 लाख ऐप्स को बैन करने जा रहा है. इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर अपडेट देने से रोक दिया गया है. एंड्राॅयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, 9 लाख से ज्यादा ऐप के प्रतिबंधित होने से गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स एक तिहाई तक कम हो जाएंगे. गूगल (Google) और ऐपल (Apple) ने ऐसे ऐप्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है या जिन ऐप्स को पिछले दो साल में अपडेट नहीं किया गया है. ऐसे सभी ऐप्स को प्लैटफॉर्म से हटा दिया जाएगा.

क्यों हटाये जा रहे ऐप्स?

गूगल की बात करें, तो गूगल प्ले स्टोर पर लगभग 869,000 बैन और अपडेट ना पाने वाले ऐप्स मौजूद हैं. वहीं, ऐपल (Apple) के प्लैटफॉर्म पर 650,000 ऐप्स मौजूद हैं. CNET की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल की तरफ से इन ऐप्स को हाइड किया जाएगा. इन ऐप्स को पूरी तरह से हटाने के बाद यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, जब तक डेवलपर्स की तरफ से इन ऐप्स को अपडेट नहीं किया जाता है. आपको बताते चलें कि गूगल और ऐपल, दोनों कंपनियां यूजर प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर फोकस कर रही हैं. इसी की वजह से इन बैन ऐप्स को प्लैटफॉर्म से हटाया जा रहा है.

Also Read: Google ने बैन कर दिये सारे कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स, आज से इनका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे आप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola