कोरोना वायरस से बचाव के लिए गूगल ने लॉन्च की वेबसाइट, देगी पूरी जानकारी

Author Rajeev Kumar|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

google launch special website dedicated to covid 19 for India: अपने यूजर्स को कोरोना वायरस से बचाने के लिए गूगल ने कोविड 19 इंफॉर्मेशन ऐंड रिसोर्स वेबसाइट भारत में लॉन्च की है. हालांकि अमेरिका में इसे पिछले ही महीने पेश किया जा चुका है.

विज्ञापन

Google launch India specific Covid 19 Website : अपने यूजर्स को कोरोना वायरस से बचाने के लिए गूगल ने कोविड 19 इंफॉर्मेशन ऐंड रिसोर्स वेबसाइट भारत में लॉन्च की है. हालांकि अमेरिका में इसे पिछले ही महीने पेश किया जा चुका है.

गूगल की इस खास वेबसाइट का मकसद कोरोना से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ बचाव और दूसरी सूचनाएं यूजर्स तक पहुंचाना है. इस वेबसाइट https://www.google.co.in/covid19/ पर विजिट करने पर आपको कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव के तरीके और इलाज के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी.

इसके साथ ही, इस वेबसाइट पर आपको मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ऐंड फैमिली वेलफेयर का लिंक भी मिलेगा, जिससे यूजर इस संबंध में और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं.

इस वेबसाइट पर नेशनल हेल्पलाइन नंबर भी मिलेगा, जिस पर इमरजेंसी की स्थिति में कॉल कर जानकारी हासिल कीजा सकती है. वेबसाइट पर कोरोना वायरस से बचने के लिए सेफ्टी टिप्स भी मिलेंगे.

इस वेबसाइट पर कोरोना से बचाव वाले सेक्शन में सेफ्टी टिप्स बतायक गए हैं. इसके बाद मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ऐंड फैमिली वेलफेयर का वीडियो भी आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगा. इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे हम खुद को और दूसरों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकते हैं.

इस वेबसाइट में कोरोना से जुड़े कॉमन सर्च के लिए भी एक खास सेक्शन है. इसमें वर्क फ्रॉम होम, वर्क विद मी, कुक विद मी जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो लॉकडाउन के दौरान यूजर की मदद कर सकते हैं.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर गूगल ने इस बार अप्रैल की पहली तारीख, यानी 1 अप्रैल को कंपनी ने अपना अप्रैल फूल डे प्रैंक कैंसल कर दिया था.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola