Google के बाद अब Microsoft की बढ़ सकती है मुश्किलें! EU ने शुरू की प्रतिस्पर्द्धा-रोधी जांच, पढ़ें पूरी खबर

एक तरफ जहां गूगल (Google) पर भारत और यूरोपियन यूनियन की सरकारें पहले ही भारी जुर्माना थोप चुकी हैं, वहीं अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) पर भी प्रतिस्पर्धा में बाधा डालते हुए मोनोपॉली के आरोप लगे हैं. यूरोपीय संघ ने दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ प्रतिस्पर्द्धा-रोधी जांच शुरू कर दी है.
EU Antitrust Investigation on Microsoft over Teams: दुनिया की शीर्ष टेक्नोलॉजी कंपनियों की मनमानी पर लगाम कसनी अब शुरू हो गई है. एक तरफ जहां गूगल (Google) पर भारत और यूरोपियन यूनियन की सरकारें पहले ही भारी जुर्माना थोप चुकी हैं, वहीं अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) पर भी प्रतिस्पर्धा में बाधा डालते हुए मोनोपॉली के आरोप लगे हैं. यूरोपीय संघ ने दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ प्रतिस्पर्द्धा-रोधी जांच शुरू कर दी है. यह मामला माइक्रोसॉफ्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ‘टीम्स’ को उत्पादकता सॉफ्टवेयर ‘एमएस ऑफिस’ के साथ संबद्ध करने से उसे मिलने वाली अनुचित बढ़त से जुड़ा हुआ है.
क्या है मामला?
यूरोपीय संघ (ईयू) ने दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ प्रतिस्पर्द्धा-रोधी जांच शुरू की है. यह मामला माइक्रोसॉफ्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप टीम्स को उत्पादकता सॉफ्टवेयर एमएस ऑफिस के साथ संबद्ध करने से उसे मिलने वाली अनुचित बढ़त से संबधित है. ईयू के शासकीय निकाय यूरोपीय आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट के टीम्स ऐप को ऑफिस सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ने से अमेरिकी कंपनी को अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बढ़त मिलने के आरोप की सघन जांच करेगा. उसने कहा कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा.
Also Read: Twitter के डेटा का Microsoft ने किया गलत इस्तेमाल? जानें क्या है दोनों के बीच का विवाद
टीम्स ऐप से जुड़ा है मामला
यह जांच लोकप्रिय कार्यस्थल संदेश सॉफ्टवेयर बनाने वाली स्लैक टेक्नोलॉजीज की ओर से 2020 में माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ की गई शिकायत पर की जा रही है. सेल्सफोर्स के स्वामित्व वाली स्लैक का आरोप है कि माइक्रोसॉफ्ट प्रतिस्पर्द्धा को खत्म करने के लिए अपने टीम्स ऐप को अपने कार्यालय उत्पादकता सॉफ्टवेयर ऑफिस के साथ गैरकानूनी तरीके से जोड़ रही है. स्लैक की ओर से इसे यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्द्धा नियमों का उल्लंघन बताया गया है.
प्रतिस्पर्द्धा नियमों का उल्लंघन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सेल्सफोर्स के स्वामित्व वाली स्लैक का आरोप है कि माइक्रोसॉफ्ट प्रतिस्पर्द्धा को खत्म करने के लिए अपने टीम्स ऐप को अपने कार्यालय उत्पादकता सॉफ्टवेयर ऑफिस के साथ गैरकानूनी तरीके से जोड़ रही है. उसने इसे यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्द्धा नियमों का उल्लंघन बताया है.
Also Read: Google जल्द बंद कर देगा ऐसे अकाउंट्स, जानें क्या है नयी पॉलिसी
पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रिय हुआ है टीम्स
माइक्रोसॉफ्ट का ऑफिस सॉफ्टवेयर कार्यालयों में होने वाले रोजमर्रा के कामकाज का ब्योरा दर्ज करने में व्यापक तौर पर इस्तेमाल होता रहा है. इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप टीम्स भी पिछले कुछ वर्षों में खासा लोकप्रिय हुआ है. खासतौर पर कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई और बैठकों के लिए टीम्स ऐप का खूब इस्तेमाल हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










