ePaper

EV Charging Station को अपने घर इंस्टाल कर करें लाखों की कमाई, जानें क्या है प्रक्रिया

Updated at : 24 May 2024 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
EV Charging Station को अपने घर इंस्टाल कर करें लाखों की कमाई, जानें क्या है प्रक्रिया

Earn lakhs by installing EV Charging Station in your home know what is the process

EV Charging Station: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया धीरे-धीरे काफी बड़ी हो गई है. साल 2023 में भारत इलेक्ट्रिक वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है बावजूद इसके आज भी EV Charging Station का निर्माण उस पैमाने में नहीं हुआ है. ये एक नया बिजनेस आइडिया है जिसमें फिलहाल ज़ीरो कंपटीशन है और कमाई लाखों में है.

विज्ञापन

EV Charging Station:आज हम आपको ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिसमें ज़ीरो कंपटीशन है. यह बिजनेस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन सेट करने का है. बढ़ती महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है. साथ ही सीएनजी का दाम भी बढ़ा है. ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन (EV Charging Station) का बिजनेस शुरू कर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ने बाजार में धूम मचा दी है. इसे चलाने के लिए लोगों को अपनी जेब से ज्यादा खर्च नहीं करनी होती है. ऐसे में शहरों से लेकर गांवों तक इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. गांवों में तो ई रिक्शा बहुत अधिक संख्या में चलती है. ऐसे में EV Charging Station का बिजनेस आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है

EV Charging Station के लिए कितनी जगह चाहिए?

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को शुरु करने के लिए आपके पास सड़क किनारे 50 से 100 वर्ग गज का एक खाली प्लॉट होना जरूरी है. यह खाली जगह आपके नाम पर भी हो सकती है या फिर यह 10 साल के लिए लीज पर हो सकता है. बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहन चलाते समय प्रदूषण नहीं होता है.

EV Charging Station कैसे शुरू करें?

कैसे करें शुरू यह बिजनेस? इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए आपको कई जगह से परमिशन लेनी होती है. आपको वन विभाग, अग्निशमन विभाग और नगर निगम अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC लेना होता है. चार्जिंग स्टेशन पर कारों के पार्क होने और उनके आने और निकलने की सही व्यवस्था होनी चाहिए. इसी के साथ चार्जिंग स्टेशन पर मूल सुविधाएं जैसे साफ पीने का पानी, शौचालय, रेस्ट रूम, फायर एक्सटिंगविशर और हवा की सुविधा भी होनी चाहिए.

EV Charging Station लगाने के लिए कितना खर्च आएगा?

बता दें कि एक EV चार्जिंग स्टेशन लगाने पर आपको 40 लाख रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है. हालांकि इससे कम भी खर्च में भी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. यदि आप कम क्षमता का चार्जिंग स्टेशन लगाएंगे तो 15 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है. इसमें जमीन से लेकर चार्जिंग प्वाइंट के इंस्टॉलेशन तक का खर्च शामिल है.

EV Charging Station से कितनी कमाई होती है?

अगर आप 3000 किलोवॉट का चार्जिंग स्टेशन लगाते हैं तो प्रति किलोवॉट पर 2.5 रुपये की कमाई होती है. इस हिसाब से एक दिन में 7500 रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं. यानी कि महीने भर में 2.25 लाख रुपये तक कमाई हो सकती है. वहीं सभी खर्च निकालने के बाद आसानी से आप इस बिजनेस से 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपये तक महीना कमा सकते हैं. हालांकि चार्जिंग स्टेशन की कैपेसिटी बढ़ाने पर ये कमाई 10 लाख रुपये महीने तक भी पहुंच सकती है.

EV Charging Station बिजनेस में कितना कंपटीशन?

EV Charging Station एक नया कॉन्सेप्ट है फिलहाल इस बिजनेस आइडिया में कोई बड़ा कंपीटीशन नहीं है, ये एक ऐसा बिजनेस आइडिया जिसमें बिना किसी कंपीटीशन के कमाई ही कमाई!

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola