ePaper

DC vs LSG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच?

Updated at : 01 May 2022 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
DC vs LSG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच?

ipl 2022 delhi capitals vs lucknow super giants live streaming: आईपीएल 2022 के सुपर संडे के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे. यहां पाएं लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी-

विज्ञापन

IPL 2022, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants LIVE Streaming: आईपीएल 2022 के सुपर संडे के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीत और 4 हार के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खेले गए 9 मैच में 6 जीत और 3 में हार के बाद प्वॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. आइए फटाफट जान लेते हैं इस मैच से जुड़ी जरूरी बातें.

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.

आईपीएल 2022 मैच दिल्ली कैपिटल vs लखनऊ सुपर जायंट्स किस समय शुरू होगा?

आईपीएल 2022 मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार (1 मई) को दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा. इसके लिए टॉस 3:00 बजे होगा.

Also Read: Netflix, Hotstar, Amazon Prime के बेनिफिट्स वाले JIO के सबसे सस्ते रीचार्ज

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 मैच का लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा.

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर IPL 2022 के दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे. वहीं, अगर लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां आप DC vs LSG मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola