Blinkit से मंगायी ब्रेड, पैकेट में निकला जिंदा चूहा, फोटो हुई वायरल तो कंपनी ने दिया ऐसा जवाब
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Feb 2023 7:22 PM
ब्रेड के पैकेट में जिंदा चूहा मिलने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर डिलीवरी कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. ब्लिंकिट ने जवाब देते हुए लिखा- नमस्कार नितिन, निश्चित तौर पर यह वैसा अनुभव नहीं है जो हम चाहते थे कि आपको मिले.
Blinkit Delivers Rat in Bread Packet: ई-कॉमर्स ने हमारी सुविधा बढ़ा दी है, लेकिन कई बार ग्राहक तक ऐसी चीज पहुंच जाती है जो देखते ही देखते वायरल हो जाती है. जी हां, ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप के माध्यम से ब्रेड मंगवाना एक शख्स को तब महंगा पड़ा गया, जब उसे ब्रेड में चूहा मिला. बात सोशल मीडिया पर पहुंची और वायरल हो गई. इस पर कंपनी ने भी रिएक्ट किया है.
Most unpleasant experience with @letsblinkit , where alive rat was delivered inside the bread packet ordered on 1.2.23. This is alarming for all of us. If 10 minutes delivery has such baggage, @blinkitcares I would rather wait for a few hours than take such items.#blinkit #zomato pic.twitter.com/RHNOj6tswA
— Nitin Arora (@NitinA14261863) February 3, 2023
अब आप कुछ ऑर्डर करने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे
दरअसल, नितिन अरोड़ा नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देख आप न केवल घृणा से भर जाएंगे बल्कि अब आप डिलीवरी ऐप पर कोई सामान ऑर्डर करने से पहले दो बार जरूर सोचने को मजबूर हो जाएंगे. ट्विटर पर नितिन ने बताया कि उन्होंने होम डिलीवरी वाले ब्लिंकिट ऐप से एक ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया था. उनके पास जब पैकेट आया, तो वह हैरान रह गए. पैकेट के अंदर एक चूहा था और वह भी जिंदा!
10 मिनट की डिलीवरी में ऐसा सामान आता है?
नितिन अरोड़ा ने ब्रेड के पैकेट में चूहे की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- @letsblinkit के साथ सबसे बुरा अनुभव. 1 फरवरी 2023 को ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया था, जिसके अंदर एक जिंदा चूहा दे दिया गया था. यह हम सभी के लिए खतरे की घंटी है. @blinkitcares को टैग करते हुए नितिन ने आगे लिखा- अगर 10 मिनट की डिलीवरी में ऐसा सामान आता है, तो मैं ऐसे सामान को लेने के बजाय कुछ घंटे इंतजार करना पसंद करूंगा.
Hi Nitin, this is not the experience we wanted you to have. Please share your registered contact number or Order ID via DM for us to look into it. https://t.co/cmvbhHSmuW
— Blinkitcares (@blinkitcares) February 3, 2023
ब्लिंकिट ने दिया यह जवाब
ब्रेड के पैकेट में जिंदा चूहा मिलने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर डिलीवरी कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. ब्लिंकिट ने जवाब देते हुए लिखा- नमस्कार नितिन, निश्चित तौर पर यह वैसा अनुभव नहीं है जो हम चाहते थे कि आपको मिले. हम इस मामले को देखें, इसके लिए कृपया अपना रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ऑर्डर आईडी मैसेज के माध्यम से शेयर करें. इसके बाद ब्लिंकिट ने जानकारी दी कि उन्होंने पार्टनर स्टोर को डी-लिस्ट कर दिया है और कंपनी स्टोर के मालिक के साथ मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










