कार ओवरहीट हो तो AC नहीं, HEATER ऑन करें!

Updated:
विज्ञापन

कार ओवरहीट हो तो एक ट्रिक जो इंजन तुरंत ठंडा करती है

Car Heat Trick: इंजन ओवरहीट हो जाए तो AC नहीं, हीटर ऑन करें. यह ट्रिक इंजन का तापमान 5 से 10°C कम करती है और बड़ी खराबी से बचाती है. जानें पूरा तरीका

विज्ञापन

Car Heat Trick: इंजन का तापमान अचानक बढ़ जाए तो ज्यादातर लोग घबराकर AC चला देते हैं, जबकि असली और असरदार ट्रिक हीटर ऑन करना है. यह तरीका प्रो ड्राइवर और मेकैनिक सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन आम लोग अब भी इसे नहीं जानते.

विज्ञापन

हीटर चालू करने से इंजन ठंडा कैसे होता है?

कार का हीटर असल में इंजन की ही गर्मी खींचकर केबिन में भेज देता है. यही वजह है कि हीटर ऑन करते ही इंजन का तापमान 5 से 10°C तक गिर जाता है और ओवरहीटिंग तुरंत कंट्रोल में आती है.

क्या करें जब इंजन गर्म होने लगे?

  • AC को तुरंत बंद करें
  • Heater Mode ON करें
  • Airflow स्पीड को हाई पर सेट करें

2-3 मिनट में तापमान नीचे आने लगेगा और कार सुरक्षित स्थिति में लौट आयेगी.

यह ट्रिक क्यों है सुपर इफेक्टिव?

  • इंजन सीज होने का खतरा खत्म
  • Head Gasket फटने जैसी महंगी मरम्मत से बचाव
  • बीच सड़क पर बंद पड़ी कार दोबारा ड्राइव करने लायक बन जाती है

इंजन का प्रेशर तेजी से सामान्य स्तर पर लौट आता है.

ड्राइवर-मेकैनिक का सीक्रेट फॉर्मूला (Car Heat Trick)

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ओवरहीटेड कार को बचाने का सबसे तेज, सस्ता और विश्वसनीय तरीका हीटर ऑन करना ही है. महंगी कारों से लेकर पुरानी गाड़ियों तक- यह ट्रिक हर मॉडल में काम करती है.

Car Service Guide: पेट्रोल कार की बेसिक सर्विस लोकल मेकैनिक से कराएं, आधे खर्च में हो जाएगा काम

15 साल पुरानी गाड़ियों की RC रिन्यू कैसे कराएं? जानें पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया

सिर्फ 60 सेकंड में जानिए टायर चेक करने का सही तरीका और फायदे

सर्विस सेंटर पर कार के टायर और बैटरी बदल न दे कोई, पहले से कर लें यह इंतजाम

Car Service Guide: पेट्रोल कार की बेसिक सर्विस लोकल मेकैनिक से कराएं, आधे खर्च में हो जाएगा काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola